Video पहलगाम घटना के बीच शाहरुख का इंटरव्यू वायरल, इस्लाम पर उन्होंने कही ऐसी बात, जिसे सुन हो जाएंगे हैरान

Shah Rukh Khan Old Interview Viral Video: पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को टैरेसिस्ट अटैक हुआ। जिसमें 28 लोगों की जानें चली गईं। जिसके बाद हर तरफ से अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी घटना के बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि उनका ये वीडियो काफी पुराना है। जिसमें शाहरुख इस्लाम, खासकर दो तरह के इस्लाम की बात कर रहे हैं।

इस वीडियों में उन्होंने का कि आतंकवादी जिस इस्लाक को मानते हैं, वो मेरा नहीं है। मेरा ये धर्म नहीं है। आइए इस रिपोर्ट में बताते हैं, शाहरख ने ऐसा कब और क्यों कहा? इस रिपोर्ट में डिटेल में जानिए।

Shah Rukh Khan Old Interview Viral Video

सबसे पहले आपको बता दें, शाहरुख का ये इंटरव्यू मुंबई में हुए 26/11 हमले के बाद का है। मतलब 2008-2009 का। उसी समय उनकी फिल्म 'माय नेम इज़ खान' आने वाली थी। तब उन्होंने ये इंटरव्यू CNN-IBN को दिया था। इस इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा, मैं झूठ नहीं बोलूंगा। तकरीबन दो साल पहले या तीन साल पर अगर कोई बोला था कि टैरिज्म जो है वो इस्लामिक नेचर में है। तब मैं उसे नहीं मानता था, नकार देता था। लेकिन अब मुझे एक समझ आ गई है। ये आतंकवादी जिस इस्लाम को फॉलो करते हैं, वो हमारा इस्लाम नहीं है। हमारा धर्म नहीं है। क्योंकि अल्लाह की आवाज एक है। जो हमारी पवित्र किताब कुरान में लिखी हुई है। उसमें सबकुछ बहुत साफ लिखा हुआ है। मैं अंग्रेजी में पढ़ता हूं कुरान, ताकि अपने बच्चों को समझा सकूं। उसमें लिखा है कि अगर आप एक इंसान को, हिंदू या मुस्लिम को नहीं, इंसान को हील यानी उसके जख्म भरते हैं तो आप पूरी इंसानियत के जख्म भरते हैं। अगर आप एक इंसान को दर्द पहुंचाते हैं, तो पूरी मानवता को दर्द पहुंचाते हैं।

शाहरुख ने आगे कहा, अगर जंग भी हो, जो हो सकती है। औरत, बच्चे, जानवर और फसल को तबाह नहीं किया जाएगा। अगर ये जो करेगा उसे किसी भी तरह से जन्नत नहीं नसीब होगी। बल्कि खुदा उसके साथ और भी बुरा करेगा। ये इस्लाम है वो अल्लाह की आवाज है। ये जो दूसरा इस्लाम है जो ये (आतंकवादी) फॉलो करते हैं, सॉरी मैं किसी के खिलाफ नहीं जाना चाहता, लेकिन वो मुल्ला की जुबानी है। मैं सभी से हाथ जोड़कर ये विनती करता हूं, किसी भी धर्म में, चाहे वो हिंदू है, चाहे वो क्रिश्चन है, चाहे वो इस्लाम है अगर आप किसी तरह से हमारी जवान पीढ़ी को किताबों का सही मायना समझा सकें तो समझाइए। क्योंकि किसी भी किताब में चाहे गीता है या क़ुरान या बाइबल हो, किसी में भी ये नहीं लिखा कि आप अगर किसी को दुख पहुंचाएंगे, तो आपको जन्नत या हैवेन (स्वर्ग) मिलेग।

बता दें, शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल है और लोग इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। उनके फैंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+