शाहरुख खान मुस्लिम, पत्नी गौरी हैं हिंदू....कौन सा धर्म मानते हैं इनके तीनों बच्चे? सामने आया ये बड़ा सच

Shah Rukh Khan and Gauri Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ था। पिछले साल उनकी तीनों फिल्मों पठाव, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस की थी। तीनों ही फिल्मों ने खूब कमाई की थी। अब किंग के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों के इंतजार में हैं।

शाहरुख ने मेहनत कर हासिल किया मुकाम
शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल हैं। उन्होंने बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और आज वह दुनिया के अमीर एक्टरों में से एक हैं। शाहरुख खान ने खूब मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उनकी पत्नी गौरी खान भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान मुस्लिम और पत्नी गौरी हिंदू हैं
आपको बता दें कि शाहरुख खान मुसलमान हैं और उन्होंने अपनी लेडी लव गौरी से शादी की है जो कि एक हिंदू परिवार की लड़की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि शाहरुख खान उनके घर के दामाद बनें क्योंकि किंग खान मुस्लिम हैं। हालांकि शाहरुख खान जिद पर अड़े रहे और उन्होंने गौरी से ही शादी की थी।

शाहरुख खान के बच्‍चे किस धर्म को मानते हैं
ऐसे में लोग इंटरनेट पर अक्सर ये सर्च करते रहते हैं कि शाहरुख खान के बच्‍चे किस धर्म को मानते हैं। आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान खुद कैमरे पर दे चुकी हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं तो उन्होंने इस बात का जवाब दिया था।

'शाहरुख खान धर्म को लेकर रूढ़िवादी नहीं हैं'
उस समय गौरी खान ने कहा था- सच कहूं तो मेरे पति शाहरुख खान धर्म को लेकर रूढ़िवादी नहीं हैं। इसलिए हमारे घर में दीवाली हो, होली हो या ईद, सभी त्योहारों को हमारे बच्चे धूमधाम से मनाते हैं। हमारे यहां कोई स्पेशल पर धर्म नहीं मानता है। हम सभी लोग सभी त्योहारों को मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं।

Shah Rukh Khan

'बच्चों को धर्म के मामले में पूरी छूट है'
गौरी खान ने ये भी बताया था कि शाहरुख खान अपने काम में बहुत बिजी रहते हैं, इसलिए घर में हर त्‍योहार की तैयारी करना उनकी ही जिम्मेदारी है। गौरी ने शो में कहा था- मैं हिंदू हूं। इसलिए बच्‍चों पर इसका असर ज्‍यादा पड़ा है। लेकिन हमने उन पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाई है। वो उनकी मर्जी है कि वो किस धर्म को मानते हैं। हालांकि अधिकतर बच्चों पर मां का ही असर ज्यादा पड़ता है। ऐसे में मेरे बच्चे भी मेरी तरह ही पूजा पाठ ज्यादा करते हैं।

'मैं अपने पति के धर्म का सम्मान करती हूं'
गौरी ने कहा था- मैं हिंदू होकर भी अपने पति के धर्म का पूरी तरह से सम्मान करती हूं लेकिन मैंने शादी के बाद अपना धर्म कभी नहीं बदला। हम दोनों धर्म के बीच बैलेंस बनाकर रहते हैं और सभी को ऐसा ही करना चाहिए। हमने शादी के बाद एक दूसरे के धर्म का सम्मान किया और एक दूसरे को उनका पूरा स्पेस दिया।

शाहरुख खान ने कहा- हम इंडियन हैं..
वहीं बच्चों के धर्म मानने को लेकर बात करते हुए एक बार शाहरुख खान ने कहा था- मैंने अपने बच्चों को ये सीख दी है कि आप किसी भी धर्म से पहले एक इंसान हो और भारतीय हो। मेरे बच्चों ने एक बार स्कूल फॉर्म में भरने के लिए मुझसे पूछा था कि, पापा कौन सा धर्म फॉर्म में भरे, तो मैंने उनसे ये ही कहा था कि हम इंडियन हैं। धर्म कुछ नहीं होना चाहिए। भारतीय भरो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+