Shah Rukh Khan: एसिड अटैक सर्वाइवर्स से हुई शाहरुख खान की मुलाकात, फोटोज देख फैंस हुए इमोशनल
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान एसिड अटैक सर्वाइवर्स से कोलकाता में मुलाकात की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shah Rukh Khan Viral Photos: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। हाल ही में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच देखने कोलकाता पहुंचे थे। जिसकी कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
एसिड अटैक सर्वाइवर्स से मिले शाहरुख खान
मैच देखने के बाद शाहरुख खान अपने स्पेशल फैन से मिले जो कि दिव्यांग था। शाहरुख ने फैन को माथे पर किस किया और साथ ही उन्होंने फोटोज भी क्लिक कराई। ये वीडियो देख एक्टर के फैंस का दिल पिघल गया। अब किंग खान की कुछ अनसीन फोटोज सामने आई हैं जिसमें उनकी मुलाकात एसिड अटैक सर्वाइवर्स से हुई।
एक्टर को देख खिले सबके चेहरे
शाहरुख खान कोलकाता का मैच देखने के बाद मीर फाउंडेशन में काम करने वाली एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं से मिले। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्टर की दरियादिली साफ दिखाई दे रही है।
फोटोज हुई वायरल
इन फोटोज को शाहरुख खान के इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि वह एसिड अटैक सर्वाइवर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में जानकारी दी गई है कि, शाहरुख खान ने मैच खत्म होने के बाद इन सबसे मुलाकात की। फोटोज में देखा जा सकता है कि किंग खान से मिलकर सभी महिलाएं कितनी खुश हैं।
शाहरुख खान की फिल्में
वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म पठान की सक्सेस के बाद अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म डंकी में भी नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications