Jawan: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही है शाहरुख खान की 'जवान', जानें कहां देखें ये सुपरहिट मूवी
Jawan OTT Release Date: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान कल यानी आगामी 2 नवंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म ने न सिर्फ कई रिकॉर्ड तोड़े थे बल्कि कई नए रिकॉर्ड बनाए भी थे। इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया है। आपको बता दें कि जो लोग सिनेमाघरों में इस ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म को देखने से चूक गए हैं उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
2 नवंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी 'जवान'
खबर है कि शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान के बर्थडे के खास मौके पर यानी आगामी 2 नवंबर 2023 को उनकी फिल्म 'जवान' को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस के लिए तोहफा
नेटफ्लिक्स ने 'जवान' की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ मेजर हिंटस शेयर किए हैं। बथर्ड से छह दिन पहले, स्ट्रीमिंग साइट नेटफ्लिक्स ने किंग खान के जन्मदिन के लिए उलटी गिनती शुरू कर दी है। इससे हिंट मिलता है कि ये ओटीटी प्लेटफॉर्म बड़ी अनाउंसमेंट करन की तैयारी में है।
2 din for @iamsrk’s janamdin 🎂 https://t.co/flyIvrRiBr pic.twitter.com/c7aQjXeraF
— Netflix India (@NetflixIndia) October 31, 2023
'जवान' नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम
ऐसे में खबर है कि आगामी 2 नवंबर 2023 को शाहरुख खान अपना हैप्पी बर्थडे 'जवान' की ओटीटी रिलीज के साथ करेंगे। नेटफ्लिक्स ने इस ब्लॉकबस्टर मूवी के लिए डिजिटल राइट्स को सिक्योर्ड कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के राइट्स 250 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हो सकता है कि किंग खान अपने फैंस को ये मूवी सरप्राइज रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पेश करें।












Click it and Unblock the Notifications