Jawan Advance Booking: ताबड़तोड़ चल रही जवान की एडवांस बुुकिंग, टिकट के दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हर मिनट फिल्म की धराधर टिकट बुकिंग हो रही है।

Jawan Advance Booking: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान का 31 अगस्त 2023 को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसके लिए एक्टर अपनी पूरी टीम के साथ दुबई के बुर्ज खलीफा गए जहां जवान के ट्रेलर का लॉन्च इवेंट था। अब जवान की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हो चुकी है जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर फैंस में अलग तरह का क्रेज है। जब से ट्रेलर रिलीज हुआ तो फैंस फिल्म को देखने के लिए खुद को रोक नहीं पा रहे और ऐसे में हर रोज धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। मिनटों में जवान के टिकट्स बिक गए हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैन क्लब पेज ने यह दावा किया है कि फिल्म जवान की अब तक 300 से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। जो कि काफी हैरान कर देने वाला आंकड़ा है।

Shah Rukh Khan

हालांकि फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग को लेकर लगातार अलग-अलग आकड़ें सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग आज यानि 1 सितंबर से पूरे इंडिया में शुरू हो चुकी है। इनमें से अगर लग्जरी हॉल की टिकटों के दाम की बात करें तो वह काफी हैरान कर देने वाले हैं।

आपको बता दें कि, फिल्म जवान 2D qJऔर आईमैक्स फॉर्मैट में आ रही है। ऐसे में अगर लग्जरी क्लास सीट्स की बात करें तो टिकट के दाम काफी महंगे हैं जिसे जानकर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। मुंबई में 'जवान' के टिकट 2300 रुपये के हैं तो वहीं दिल्ली में 2400 रुपये के बताए जा रहे हैं। इन दामों को देखकर ऐसा लगता है कि, इन बढ़ती टिकटों के दाम से ज्यादा फैंस में जवान को लेकर ज्यादा क्रेज है। इसलिए दाम की परवाह किए बिना वह हर मिनट एडवांस टिकट बुक कर रहे हैं।

खैर एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि, फिल्म जवान पहले दिन वर्ल्डवाइड 125 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं केवल इंडिया में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+