Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहरुख खान के पास दुबई में है करोड़ों की 'जन्नत', सुपरस्टार का ऐसा आलीशान विला की 'मन्नत' भी हो जाए फेल

Shah Rukh Khan Dubai Home: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ था। पिछले साल उनकी तीनों फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्मेंस की थी। तीनों ही फिल्मों ने खूब कमाई की थी। फिलहाल किंग खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों के इंतजार में हैं।

करोड़ों के आलीशान घरों के मालिक हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि अपने शुरुआती दिनों में शाहरुख खान मुंबई में एक फ्लैट में रहते थे। मुंबई की कार्टर रोड पर स्थित सी फेसिंग श्री अमृत अपार्टमेंट के 7वें फ्लोर पर उनका 3 बेडरूम वाला फ्लैट था, लेकिन आज किंग खान करोड़ों के आलीशान घरों के मालिक हैं।

Shah Rukh Khan

दुबई में शाहरुख खान का नया प्रोजेक्ट
शाहरुख खान ने दुबई में अपना नया प्रोजेक्ट 'रॉयल एस्टेट्स बाय शाहरुख खान' शुरू किया है। 3,838 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कीमत के इस प्रोजेक्ट से शाहरुख दुबई में प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 23 लाख वर्ग फुट में दुबई के इन्वेस्टमेंट पार्क में शाहरुख हाउसिंग कम्युनिटी डेवलप करेंगे।

किंग खान का दुबई में आलीशान विला
आपको बता दें कि शाहरुख खान के पास दुबई में खुद का एक आलीशान विला है। इस विला का नाम 'सिग्नेचर' है जो कि किसी जन्नत से कम नहीं है। दुबई की जन्नत कहे जाने वाले पाम जुमेराह बीच पर स्थित इस आलीशान विला में 6 बेडरूम हैं, जो कुल 8,500 स्क्वायर फिट क्षेत्र में फैला हुआ है। ये पूरा प्लॉट 14,000 स्क्वेयर फिट में फैला हुआ है। इस लग्जीरियस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है।

पाम जुमेराह एक आर्टिफीशियल आईलैंड है
दुबई का पाम जुमेराह समंदर पर बना एक आर्टिफीशियल आईलैंड है। 5 किलोमीटर लंबे और 5 किलोमीटर चौड़े पाम आईलैंड को एक निजी कंपनी ने तैयार किया है। इसे मुख्य जमीन से जोड़ने के लिए एक 300 मीटर का पुल बनाया गया है। किंग खान के इस बंगले में रिमोट कंट्रोल वाले 2 गेराज हैं।

शाहरुख खान के विला में प्राइवेट बीच
शाहरुख खान के इस लग्जीरियस बंगले में एक पूल और प्राइवेट बीच भी है, जिसे खान फैमिली बग्गी राइड्स के लिए इस्तेमाल करती है। जानकारी के अनुसार शाहरुख खान के इस आलीशान घर में फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग भी हुई थी। शाहरुख खान के इस बंगले में वो सारी खूबियां मौजूद हैं, जो किसी भी अरबपति के घर में होनी चाहिए।

मुंबई में हैं किंग खान का 'मन्नत'
वहीं मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित शाहरुख खान का आलीशान घर 'मन्नत' भी किसी लग्जीरियस बिल्डिंग से कम नहीं है। इस 6 मंजिला घर में लिविंग रूम, बेडरूम, गेस्ट रूम, ऑफिस, लाइब्रेरी, जिम, मिनी स्टूडियो और कार पार्किंग के लिए बेसमेंट भी है। करीब 200 करोड़ की कीमत का ये बंगला मुंबई की टॉप 10 इमारतों में से एक है।

मन्नत में क्या है खास
शाहरुख खान के 'मन्नत' में घर के विंडो से लेकर एंट्री गेट तक में बुलेट प्रूफ कांच लगाए गए हैं। सिक्यूरिटी के लिहाज से जर्मनी से मंगाए गए लेटेस्ट डिवाइस भी बंगले के चप्पे-चप्पे में फिट किए गए हैं। मन्नत में शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने खुद का शानदार किचन डिजाइन किया जो कि किसी थ्री स्टार होटल से कम नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+