मुसीबत में फंसे शाहरुख खान, जारी हुआ नोटिस, उठे ऐसे सवाल, कौन से विवाद में घिरे King Khan?

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सितारे पान मसाला और गुटखा के विज्ञापनों को लेकर अक्सर आलोचनाओं के केंद्र में रहते हैं। इसी कड़ी में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को मिला नोटिस
खबर है कि शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और विमल गुटखा बनाने वाली जेबी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष को एक विवादित विज्ञापन के लिए नोटिस जारी किया गया है। विवाद उस दावे को लेकर खड़ा हुआ है जिसमें कहा गया था कि "हर दाने में केसर का दम" होता है।

Shah Rukh Khan

जेबी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष फंसे मुसीबत में

सवाल उठाया जा रहा है कि जब केसर का बाजार भाव 5 लाख रुपये प्रति किलो से भी अधिक है, तो 5 रुपये के पाउच में असली केसर मौजूद होना कैसे संभव है। जयपुर स्टेट कंज्यूमर फोरम ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कंपनी और इन तीनों सितारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

केसर का बाजार भाव 5 लाख रुपये प्रति किलो से अधिक

याचिकाकर्ता ने ये भी मांग की है कि इस तरह के भ्रामक विज्ञापन करने वाले कलाकारों से उनके राष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लिए जाएं। साथ ही पान मसाले के निर्माण, प्रचार-प्रसार और बिक्री पर रोक लगाने के साथ कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाए।

पान मसाला ऐड पर बड़ा विवाद

ये विवाद डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन (District Consumer Commission) में गत 12 अगस्त 2025 को खारिज हो चुका था, लेकिन अब मामला राज्य आयोग तक पहुंच चुका है। स्टेट फोरम ने माना है कि ऐसे विज्ञापन उपभोक्ताओं को गुमराह करते हैं और नियमों के खिलाफ हैं।

'केसर की खुशबू भी नहीं मिलाई जा सकती'

-आयोग ने कंपनी व विज्ञापन में नर आने वाले कलाकारों को नोटिस जारी कर आगामी 19 मार्च 2025 को सुनवाई के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह बडियाल का आरोप है कि जेबी इंडस्ट्रीज द्वारा निर्मित विमल पान मसाला देशभर में बेचा जा रहा है।

-शिकायतकर्ता ने ये तर्क दिया कि बाजार में केसर की कीमत इतनी ऊंची होने के बावजूद, पान मसाले के 5 रुपये वाले पाउच में केसर का समावेश नामुमकिन है। उनका कहना था कि इसमें केसर डालना तो दूर की बात है, उसकी खुशबू भी नहीं मिलाई जा सकती।

-इस नोटिस के बाद एक बार फिर विज्ञापन में किए जा रहे दावों की सच्चाई और बॉलीवुड सितारों द्वारा इन्हें प्रमोट करने को लेकर बहस तेज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+