Pathaan: नहीं थम रही 'पठान' की रफ्तार, 16वें दिन की धुआंधार कमाई, जल्द ही तोड़ेगी इन फिल्मों का भी रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म पठान अब भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इसी के साथ फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।

Pathaan Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हुए 16 दिन बीत चुके हैं। लेकिन, इसके बावजूद फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। इतना ही नहीं फिल्म आए दिन नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के तीसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है। 16वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया चलिए जानते हैं।

Pathaan Movie

16वें दिन भी बरकरार है पठान का जादू
शाहरुख खान ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी की। एक्टर का ये कमबैक उनके फैंस के लिए किसी जश्न से कम नहीं था। किंग खान को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस इतने ज्यादा एक्साइटेड थे कि फिल्म ने पहले ही दिन 55 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद ये रफ्तार बढ़ती ही चली गई और फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में जबरदस्त कमाई की। रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने रिलीज के 16वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के मुताबिक ये कहना गलत नहीं होगा कि अब शाहरुख खान की पठान का जादू धीरे-धीरे फीका पड़ने लगा है। लेकिन, इसी के साथ फिल्म ने अब तक 458.95 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया।

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
आपको बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म पठान पहले ही यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'केजीएफ-2' समेत कई सुपरहिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ऐसे में ये फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि, आने वाले दिनों में पठान 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बता दें कि, फिल्म पठान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए।

Recommended Video

    Pathaan Box Office Collection: 5वें दिन पठान ने की जबरदस्त कमाई, रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+