शाहरुख खान की 'पठान' ने 'KGF 2' और 'बाहुबली 2' को छोड़ा पीछे, 4 दिन में किया 400 करोड़ का आंकड़ा पार
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को वीकेंड का काफी फायदा हुआ। फिल्म ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
Pathaan Box Office Collection Day 4: 25 जनवरी को शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। बायकॉट ट्रेंड होने के बावजूद भी हर रोज थिएटर में शोज हाउसफुल जा रहे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं फिल्म पठान अब विदेश में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जिससे ये साबित होता कि शाहरुख खान देश-विदेश में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। किंग खान का आज भी वही स्टारडम बरकरार है। चलिए आपको बताते हैं कि इन चार दिनों में पठान ने कितना बिजनेस किया।

फिल्म ने किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार
जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। अब चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई इसके आंकड़ें सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन करीब 52 करोड़ की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म पूरे 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
विदेश में धूम मचा रही पठान
वहीं फिल्म पठान भारत के अलावा विदेश में भी धूम मचा रही है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 4 दिनों में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। जी हां अब तक शाहरुख की किसी भी फिल्म ने इतनी रिकॉ्ड तोड़ कमाई नहीं की है। अगर ये फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो आने वाले दिनों में पठान कई फिल्मों को पछाड़ सकती है। शाहरुख की इस फिल्म ने ना सिर्फ हिंदी फिल्म को बल्कि साउथ फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बाहुबली 2 और केजीएफ 2 भी चार दिनों में इतना बिजनेस नहीं कर पाई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या फिल्म पठान 1000 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है?
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications