'मेरे बटे को आंख उठाकर भी देखा तो...'द लायन किंग' का शाहरुख और आर्यन की आवाज वाला वीडियो वायरल
मुंबई,

शेरों के किरदार को दी है शाहरुख और आर्यन ने आवाज
2019 में आई फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने मुफासा शेर और आर्यन खान ने मुफासा के बेटे सिंबा के किरदार को आवाज दी है। ये फिल्म आर्यन खान की डेब्यू फिल्म भी थी। इसी फिल्म की एक क्लिप सोशल मीडिया पर संकेत नाम के यूजर ने शेयर की है, जिसमें मुफासा शेर अपने बेटे पर हमले से खफा होकर एक दूसरे जानवर को धमकाते हुए कह रहा है- 'आइंदा मेरे बेटे की ओर आंख उठाकर देखा तो', इस वीडियो में शाहरुख और आर्यन के नाम के हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है।
शाहरुख के समर्थन में उतरे कई सितारे
शाहरुख खान ने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। बॉलीवुड में कई सितारे शाहरुख के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। इन लोगों में सुजैन खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सुनील शेट्टी, सलमान खान और पूजा भट्ट के नाम हैं। सलमान खान ने घर जाकर शाहरुख से मुलाकात भी की है। वहीं पूजा भट्ट ने स्पष्ट शब्दों में शाहरुख को अपना समर्थन जताया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उनपर मीडिया की ओर से हमलों को गलत कहा है।

आर्यन फिलहाल 7 अक्टूबर तक जेल में
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के 23 साल के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई। शनिवार को पकड़े जाने के बाद रविवार को उनके गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सोमवार को उनको जमानत नहीं मिल सकी। ऐसे में आर्यन सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक की हिरासत मंजूर की है। अब 7 अक्टूबर को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications