Shah Rukh khan को देख फैन ने सरेआम किया किस, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस कर रहे तारीफ
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक फैन के लिए शाहरुख ने कुछ ऐसा किया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल, मंगलवार को शाहरुख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। वैसे तो एक्टर हमेशा टाइट सिक्योरिटी से घिरे हुए नजर आते हैं। जिसकी वजह से वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाते। लेकिन इस बार ज्यादा सिक्योरिटी नहीं थी। वह जैसे ही कार से निकले तो उनके आस-पास दो ही गार्ड्स थे।

अब शाहरुख खान को देखते ही उनके फैंस ने हर तरफ से घेर लिया और हर कोई सेल्फी लेने लगा। इस दौरान जैसे ही शाहरुख खान एयरपोर्ट के स्टाफ को अपना पासपोर्ट और टिकट दिखाने लगे तो एक फैन उनके हाथों में किस करने लगता है। इस पर शाहरुख खान ने बिना कुछ रिएक्ट किए एक प्यारी सी स्माइल दी और वह वहां से चले गए।
शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग एक्टर के बिहेवियर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहनी थी। इसी के साथ वह कार्गो पैंट्स में नजर आए।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में बैक टू बैक पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं। अब खबर है कि एक्टर जल्द ही टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई।












Click it and Unblock the Notifications