'चलो शादी करते हैं' गौरी खान को छोड़ किस पर आया शाहरुख खान का दिल, सरेआम किया प्रपोज
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हमेशा से जानते हैं कि अपने फैंस का दिल कैसे जीतना है। वह अच्छे से जानते हैं कि फैंस को खुश करने के लिए क्या और कब कहना है। हाल ही में, वह दुबई में कई इवेंट्स में शामिल हुए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान शाहरुख ने एक फैन को सरेआम प्रपोज किया।
सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर स्टेज पर एक्साइटेड दिखे। इस दौरान एक फैन ने जोर से चिल्लाकर एक्टर से 'आई लव यू' कहा। शाहरुख ने तुरंत जवाब दिया, "मैं भी तुमसे प्यार करता हूं, इसके बाद हम शादी कर सकते हैं।"

शाहरुख खान की ये बात सुनकर फैन खुद को रोक नहीं पाया और कहा, "मैं तुम्हें छूना चाहता हूं।" तो शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा, "अरे, ऐसे थोड़ी बोलते हैं पब्लिकली, आई वॉना टच यू, टच यू, टच यू। मेरे को भी शर्म आती है। ऐसे थोड़ी ना पब्लिकली तू बोलेगा, अभी यहीं हूं मैं, अभी कहीं नहीं जा रहा।"
ये भी पढ़ें: 'हमें धक्का मार-मार के', Shah Rukh Khan का अजमेर शरीफ जाना 'पागलपन' था, एक्टर के बॉडीगार्ड ने क्या-क्या बताया?
एक और वीडियो में शाहरुख खान ने बताया कि दुबई और उनके बीच क्या समानता है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता ये अच्छा है या बुरा, शायद ये अच्छा है, जैसे दुबई के लोग, मैं भी रात में नहीं सोता। वे सब काम कर रहे होते हैं, और मैं भी हमेशा काम करता हूं। मुझे लगता है कि यही चीज़ दुबई और मुझमें समान है।"
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'मोहब्बतें' का फेमस डायलॉग "एक लड़की थी दीवानी सी" भी रिक्रिएट किया। ये देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें कि, शाहरुख खान अक्सर निजी और प्रोफेशनल कारणों से दुबई आते रहते हैं और भारत और बाहर कई प्राइवेट फंक्शंस में हिस्सा लेते हैं। वहीं एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। जो कि साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म किंग में नजर आएंगे।
सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग की शाहरुख खान शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि उनकी बेटी सुहाना खान भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। पहली बार पिता-बेटी एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं अभिनेता अभिषेक बच्चन भी उनके साथ लीड रोल में नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: 'मैं गे हूं' Shah Rukh Khan का क्यों नहीं जुड़ा किसी एक्ट्रेस संग नाम, एक्टर ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब












Click it and Unblock the Notifications