जब शाहरुख खान ने बना लिया था बुरा हाल, हर वक्त शराब के नशे में रहते थे धुत! जानिये क्या हुई थी बात...

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को यूं ही किंग नहीं माना जाता। अपने करियर में एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। शाहरुख के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। एक्टर के सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लाखों फैंस हैं। मगर एक किस्सा, जो शायद फैंस से भी अछूता है, वो ये कि एक्टर एक समय पर शराब के नशे में धुत रहा करते थे। कब और क्यों... चलिये जानते हैं।

आखिर क्यों शराब पीने लगे थे SRK?
अपने करियर में शाहरुख ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। मगर उनके करियर की एक फिल्म- देवदास मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म ने एक्टर को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया था। मगर क्या आपको पता है कि इस फिल्म के कई रोल्स के लिए एक्टर ने वाकई में शराब पी थी? इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख अकसर नशे में धुत रहते थे।

Shah rukh khan

साथी ने किया बड़ा खुलासा
जी हां! 'देवदास' में ही धरमदास का किरदार निभाने वाले टीकू तलसानिया ने इस बात का खुलासा किया है कि शाहरुख खान मानते थे कि अगर इस किरदार को एकदम रीयल दिखाना है तो आंखों में शराब तो जरूर दिखनी चाहिए। सिर्फ यही फिल्म नहीं बल्कि देवदास के रोल को दिखाती वैसे तो कई फिल्में बॉलीवुड में रिलीज हुई हैं, मगर जिस तरह से इस किरदार को शाहरुख ने जिया है, वैसे कोई भी नहीं जी सकता।

शाहरुख रम के शॉट्स बनाते थे और...
डिजिटल कमेंट्री को दिये इंटरव्यू में टीकू ने बताया कि शाहरुख खान सेट पर ही शराब पीने लगते थे। हम चिलचिलाती धूप में शूटिंग कर रहे होते थे और शाहरुख वहां रम के शॉट्स बना रहे होते थे। मैंने कहा कि सर आप ये क्या कर रहे हो? हमें तो शूटिंग करनी है। इतना सुन शाहरुख ने कहा कि सर एक्टिंग तो हो जाएगी। आंखों में शराब दिखती नहीं है ना उसका क्या? ये बात वाकई कमाल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+