शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का डांस देख लोगों के उड़े होश, जमकर उड़ रहा है मजाक
Suhana Khan Dance: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जबसे धमकी भरा कॉल आया है तब से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं अब उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सुहाना के डांस ने उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
साल 2023 में सुहाना खान ने किया था
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए सुहाना खान को जमकर ट्रोल किया गया था। अब सुहाना एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं।

स्मार्टफोन के ऐड में नजर आईं सुहाना खान
हाल ही में एक स्मार्टफोन के ऐड में सुहाना खान डांस करती नजर आई हैं जो कि लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में लोग शाहरुख खान की बेटी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस विज्ञापन में सुहाना खान को एक डांस सीक्वेंस में अपनी अदाएं दिखाने से पहले एक डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद कई लोग उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की आलोचना कर रहे हैं।
लोगों ने की सुहाना खान की आलोचना
सुहाना खान के इस विज्ञापन को देखने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सुहाना खान की स्क्रीन पर प्रेजेंस कितनी खराब है। वह सबसे आगे है, फिर भी आपका ध्यान साइड वालों पर जाता है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- जब बैकग्राउंड वाले कलाकार शो चुरा लेते हैं तो आप बता सकते हैं कि कोई स्टार मैटेरियल नहीं है। एक यूजर ने लिखा है- इनके अब्बा बस पैरवी कर सकते हैं।
Suhana in the new Vivo Ad is absolutely horrible!!
byu/measkuanswer inBollyBlindsNGossip
फिल्म 'किंग' में पापा शाहरुख के साथ नजर आएंगी
जानकारी के अनुसार सुहाना खान जल्द ही अपने पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक डॉन की कहानी दिखआई गई है जो एक युवा लड़की का गुरु बन जाता है। इसमें शाहरुख खान को टाइटैनिक डॉन के रोल में दिखाया जाएगा, जबकि सुहाना उनकी स्टूडेंट होंगी। फिल्म में अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications