जन्मदिन से पहले शाहरुख खान की मर्सिडीज के साथ बीच सड़क हुई ये घटना, लोगों ने कहा- EMI भरना भूल गए होंगे

Shah Rukh Khan Car: बॉलीवुड के रोमांस किंग यानी शाहरुख खान के साथ एक बड़ी घटना घट गई है। उनकी करोड़ों की मर्सिडीज कार को सड़क से उठा लिया गया है।

Shah Rukh Khan Car: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। आज शाहरुख खान 57 साल के हो गए हैं लेकिन जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले बॉलीवुड के बादशाह अचानक ही सुर्खियों में छा गए। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की जमकर चर्चा होने लगी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि शाहरुख खान को उनके बर्थडे से पहले ही बड़ा गिफ्ट मिल गया है। दरअसल बॉलीवुड के रोमांस किंग के साथ एक बड़ी घटना घट गई है। खबर है कि उनकी करोड़ों की मर्सिडीज कार को सड़क से उठा लिया गया है। उनके कार को सड़क पर से उठाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शाहरुख खान की सफेद मर्सिडीज हो रही है वायरल

शाहरुख खान की सफेद मर्सिडीज हो रही है वायरल

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शाहरुख खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे। वह कभी अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे। खबर है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। लेकिन इन सबसे पहले ही शाहरुख खान के साथ मुंबई की सड़क पर एक घटना घट गई और उनकी चमचमाती करोड़ों की मर्सिडीज कार को उठा लिया गया।

बीच सड़के से उठाई गई किंग खान की कार

बीच सड़के से उठाई गई किंग खान की कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान की सफेद चमचमाती मर्सिडीज कार को मुंबई की बीच सड़क से उठाकर ले जाया जा रहा है। पैपराजी विरल भयानी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी तक शाहरुख की गाड़ी को बीच सड़क से उठाने का कारण पता नहीं चल पाया है। ऐसे में लोगों का कहना है कि या तो शाहरुख खान की कार खराब हुई होगी या फिर गलत जगह पर पार्किंग कर दी गई होगी। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

शाहरुख खान की गाड़ी का बन रहा मजाक

शाहरुख खान की गाड़ी का बन रहा मजाक

इस वीडियो को देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जिसने उठाया है ये ही वापस घर पर छोड़ने आएगा शाहरुख की गाड़ी को। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- शाहरुख खान की गाड़ी पर राजस्थान के सीएम की फोटो लगी है इसलिए उठाया गया है। वहीं एक और यूजर ने गाड़ी का मजाक बनाते हुए लिखा है- शाहरुख खान की महंगी गाड़ी है इसलिए कंपनी बीच रास्ते से ही सर्विसिंग के लिए ले जा रही है। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- शाहरुख खान बहुत बिजी रहते हैं , कार की ईएमआई भरना भूल गए होंगे। या फिर मर्सिडीज की सर्विस है, गाड़ी पिकअप और ड्रॉप होती है सर्विस के लिए।

आज है शाहरुख खान का जन्मदिन

आज है शाहरुख खान का जन्मदिन

आपको बता दें कि बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुंबई में मौजूद उनके घर मन्नत के आगे घंटों खड़े रहते हैं। लोग उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए हैं।

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्में

शाहरुख खान की आनेवाली फिल्में

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान फिलहाल फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। उन्होंने तापसी पन्नू के साथ फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर लिया है और कुछ दिनों पहले ही भारत लौटे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'डंकी' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज लीक भी हुए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' और 'जवान' में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+