क्या सालों बाद बड़े पर्दे पर होने जा रही है बॉलीवुड के ‘करण-अर्जुन’ की वापसी?

शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर कईं समय से चर्चा चल रही थी कि दोनों एकसाथ फिल्म में नजर आएंगे। अब खबर आ रही है कि दोनों एक बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं।

मुंबई, 5 जुलाई: बॉलीवुड के करण-अर्जुन यानी शाहरुख खान और सलमान खान को एकसाथ देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कईं समय से ये क्यास लगाए जा रहे थे कि दोनों बड़े पर्द पर एकसाथ जल्द नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। जी हां अब खबर आ रही है कि सलमान खान और शाहरुख खान जल्द ही एक एक्शन फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं।

shah rukh khan

शाहरुख और सलमान की एक्शन फिल्म
एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और सलमान खान जल्द ही एक ऐक्शन फिल्म में नजर आ सकते हैं। फिल्म में दोनों अभिनेताओ को मुख्य किरदार में कास्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रड्यूस करने वाले हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को एकसाथ देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना होगा।

नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
वरिष्ठ फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट, तरण आदर्श ने अपने ट्विटर से यशराज फिल्म्स के इस बड़े प्रजेक्ट की जानकारी साझा की है। हालांकि इस एक्शन फिल्म को लेकर फिल्म मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर भी पुष्टि नहीं की गई है। खैर इसके बाद हो सकता है दोनों के फैंस निराश होंगे। लेकिन दोनों एक दूसरे की आने वाली फिल्म में कैम्यो के किरदार में नजर आएंगे।

इन फिल्मों में साथ नजर आएंगे शाहरुख-सलमान
बता दें कि शाहरुख खान की अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख जहां मुख्य किरदार में नजर आएंगे तो वहीं उनके जिगरी दोस्त सलमान खान कैम्यो का रोल अदा करेंगे। वहीं सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान की भी स्पेशल एंट्री होगी। जो कि, अगले साल 2023 में ईद पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+