'मुझे कंगना रनौत से कोई प्यार नहीं', थप्पड़ कांड पर शबाना आजमी का बड़ा खुलासा, महिला गार्ड को लेकर कही ऐसी बात

Shabana Azmi On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और अभी-अभी सांसद बनीं कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत को गत 6 जून 2024 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड कुलविंदर कौर ने जोरदार थप्पड़ मार दिया था।

शबाना आजमी ने किया कंगना रनौत का सपोर्ट
इस थप्पड़ वाली घटना पर कंगना रनौत को आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। अनुपम खेर के बाद अब शबाना आजमी ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना को सपोर्ट किया है। साथ ही इस तरह की घटना पर चिंता भी जाहिर की है।

shabana azmi

शबाना ने लिखा- मुझे कंगना से प्यार नहीं है
शबाना आजमी ने एक ट्वीट किया है और उसमें लिखा है कि उन्हें कंगना रनौत के लिए कोई प्यार नहीं है लेकिन वह इस तरह की घटना की निंदा करती हैं। आपको बता दें कि शबाना आजमी के पति और बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का कंगना रनौत से अलग ही पंगा चल रहा है। दोनों के बीच एक मानहानि का केस, कोर्ट में काफी समय से लंबित है, जिस पर समय समय पर सुनवाई होती रहती है।

'सुरक्षाकर्मी ही कानून अपने हाथ में ले रहे हैं'
वहीं कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ने के बाद शबाना आजमी ने एक्ट्रेस का साथ दिया है। शबाना आजमी ने ट्वीट में लिखा है- मेरे मन में कंगना रनौत के लिए कोई प्यार नहीं है लेकिन मैं थप्पड़ मारने वाली घटना को सेलिब्रेट नहीं कर पा रही हूं। उन लोगों की भीड़ में शामिल नहीं हो पा रही, जो इससे खुश हैं। अगर सुरक्षाकर्मी ही कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर देंगे तो हम में से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता।

अध्ययन सुमन और शेखर सुमन का बड़ा बयान
कुछ सेलेब्स जहां कंगना रनौत के सपोर्ट में बोलते नजर आ रहे हैं तो कुछ सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल की हरकत को सही बता रहे हैं। वहीं अब कंगना रनौत के साथ काम कर चुके एक्टर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन ने इस मामले में अपनी बात सबके सामने रखी है।

कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरें एक्टर्स
आपको बता दें कि कंगना रनौत को लेकर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन हमेशा तंज कसते रहे हैं। दरअसल इ सबके बीच 36 का आंकड़ा है लेकिन इस थप्पड़ कांड पर अध्ययन सुमन और उनके पिता शेखर सुमन का जो बयान सामने आया है वह एक्ट्रेस के सपोर्ट में ही है।

कंगना रनौत 'थप्पड़ कांड' पर शेखर सुमन का बयान
जब अध्ययन और शेखर सुमन से पूछा गया कि कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ उस पर आप क्या कहेंगे, तो शेखर सुमन ने कहा- नहीं, नहीं ये गलत है, किसी के साथ हो वो खैर अभी माननीय सांसद हैं मंडी से, तो जो हुआ बहुत बुरा हुआ है। जैसा कि विक्रमादित्य जी ने कहा कि आपको अगर प्रोटेस्ट भी करना है तो उसका एक सभ्य तरीका है, सही तरीका अपनाना चाहिए। ये गलत बात है कि आप पब्लिकली कुछ इस तरह की हरकत कर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+