'मैं मां नहीं बन सकती थी', जावेद अख्तर के साथ बच्चे न होने पर शबाना आजमी का बड़ा बयान
Shabana Azmi On Pregnancy: हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शबाना आजमी न सिर्फ एक दमदार एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी सरल बर्ताव की भी जमकर तारीफ करते हैं।
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की शादी
आपको बता दें कि शबाना आजमी ने बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर से शादी की है। वहीं जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बाद उनकी शबाना से दूसरी शादी है। शबाना आजमी ने कैमरे केसामने कई बार अपनी पर्सनल जिंदगी और शादी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

बच्चे पैदा करने को लेकर कही ऐसी बात
जावेद अख्तर और शबाना आजामी ने साल 1984 में शादी की थी और दोनों पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शबाना आजमी का जावेद अख्तर के पहली शादी से हुए बच्चों, फरहान अख्तर और जोया अख्तर के साथ काफी करीबी रिश्ता है। वहीं कई पुराने इंटरव्यू में शबाना ने अपने खुद के बच्चे न होने पर खुलकर बात की थी।
'बच्चे न होने से शादी प्रभावित हुई थी'
सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में शबाना आजमी ने बताया था कि कैसे बच्चे न होने से शादी और काम के प्रति उनका नजरिया प्रभावित हुआ है। उन्होंने स्वीकार किया था कि शुरुआत में उन्हें मां न बन पाने के कारण काफी निराशा हुई थी लेकिन उन्होंने इस रिएलिटी को आसानी से एक्सेप्ट कर लिया था।
'काम और पर्सनल इंटरेस्ट पर दिया ज्यादा टाइम'
शबाना आजमी ने कहा था- बच्चे ना होने के कारण मुझे मेरे काम और पर्सनल इंटरेस्ट पर ज्यादा टाइम देने का मौका मिला, क्योंकि मदरहुड बहुत डिमांडिंग होता है। एक बार जब मुझे एहसास हुआ कि मेरे बच्चे नहीं हो सकते, तो मैंने इसे लंबे समय तक नहीं रहने दिया और खुद को दुखी होने से बचाया। मैंने बस अपना बैग पैक किया और वहां से आगे बढ़ गई।
'बच्चा गोद नहीं लेना चाहतीं थी'
शबाना आजमी ने उस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वह कोई बच्चा गोद नहीं लेना चाहतीं थीं। फरहान और जोया अख्तर के साथ उनका करीबी रिश्ता है जिसने युवा पीढ़ी के साथ जुड़ाव की उनकी जरूरत को पूरा किया था। उन्होंने पति जावेद की पहली पत्नी और उनके बच्चों के साथ अच्छा रिश्ता बनाए रखा है।












Click it and Unblock the Notifications