तो क्या वकील AP Singh के एहसान से बना है Seema Haider का नया घर ? खुद ही कबूली सच्चाई, VIDEO

Seema Haider Viral Video: रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के प्यार में पाकिस्तान की सीमा हैदर इतनी दीवानी हो गईं कि बिना किसी दस्तावेज के ही वह सरहदें पार कर भारत दौड़ी चली आईं। वह भी अकेले नहीं बल्कि अपने चार बच्चों को लेकर वह भारत आईं। चोरी छिपे सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी रचाई और जैसे ही दोनों घर आए परिवार वालों ने दोनों की शादी भी स्वीकारी और धूमधाम से रिसेप्शन भी किया।
दूसरी प्रेग्नेंसी की बीच सीमा का बड़ा ऐलान
बता दें कि अपने पाकिस्तानी चार बच्चों के अलावा सीमा हैदर और सचिन मीणा का भी एक बच्चा है। जी हां, इसी मार्च में सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम भारती मीणा रखा गया। बता दें कि भारती अभी 1 साल की भी नहीं हुई हैं और सीमा हैदर फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। जी हां, सीमा हैदर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। सीमा हैदर की फिर से प्रेग्नेंसी की खबर सुन लोग तो चौंक ही गए।
छठे बच्चे की डिलीवरी से पहले नए घर में शिफ्ट हुईं सीमा
डिलीवरी से पहले सीमा हैदर ने नए घर में गृह प्रवेश किया है। बीते दिन सीमा हैदर ने अपने नए घर के गृह प्रवेश का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों ही बड़े ही धूमधाम से नए घर में प्रवेश लेते हैं। सीमा हैदर बताती हैं कि उनका पुराना वाला घर छोटा था। उनके पहले से ही पांच बच्चे थे और अब उनका छठा बच्चा होने जा रहा है। जल्द ही हम सातवें बच्चे के बारे में भी सोचेंगे। इसीलिए घर लेना जरूरी था।
एपी सिंह भइया ने की मदद
सीमा हैदर से एक रिपोर्टर पूछाता है कि आपने करोडों रुपये का घर कैसे बनवाया। इसपर सीमा मुस्कुराती हुई कहती हैं कि नहीं करोड़ों का नहीं है। यह घर तो लाखों का है बस। यह रबूपुरा है यहां सभी फ्लैट काफी नॉर्मल पैसों में मिलते हैं। सीमा आगे कहती हैं कि हम पर भगवान जी का आशीर्वाद है। हमारा यूट्यूब है और हमारे एपी सिंह भइया हैं। तो कुछ भइया के सपोर्ट से तो कुछ हमने अपने सपोर्ट से एक छोटा से घर बनवाया है। जो बहुत जरूरी था। क्योंकि यह घर बहुत छोटा है इसलिए दूसरा घर बनवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications