'बिना इजाजत मेरी...', हुमा कुरैशी का ये पोस्ट देख सोनाक्षी सिन्हा ने दी लीगल नोटिस की 'धमकी'
मुंबई, 02 नवंबर। बॉलीवुड की दो धाकड़ अभिनेत्रियां इन दिनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को धमकी दे रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं, हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की। वैसे तो ये दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन हाल ही में सेनाक्षी ने हुमा के एक सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर उन्हें लीगल नोटिस भेजने की धमकी तक डे डाली। इंटरनेट पर इस तरह दोनों के बीच धमकी भरे पोस्ट देख फैंस भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर अब हुमा और सोनाक्षी का पोस्ट वायरल हो रहा है।

हुमा कुरैशी ने सेलिब्रेट किाय हैलोवीन
दरअसल, 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन मनाया गया और कई बॉलीवुड सितारे अपने-अपने स्टाइल में इसे सेलिब्रेट किया। हुमा कुरैशी ने भी एक मजेदार पोस्ट किया जिसे देखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें लीगल नोटिस भेजने की धमकी दे दी। हालांकि यह सिर्फ एक मजाक था, सोनाक्षी अपनी दोस्त हुमा की टांग खिंचाई कर रही थीं। हुआ ये कि हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

हुमा ने पोस्ट की फोटो
इस फोटो में हुमा ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं और उसी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है। फोटो शेयर करते हुए हुमा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन, बीती रात की तस्वीर।' इस फोटो को फैंस ने खूब पसंद किया और कई बॉलीवुड सिलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ऐसा कमंटे किया जिसे पढ़कर फैंस भी हैरान रह गए। उन्होंने हुमा की फोटो को अपनी तस्वीर बताया।

सोनाक्षी ने दी धमकी
कमेंट बॉक्स में सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, 'तुम मेरी तस्वीर बिना मेरी अनुमति के क्यों पोस्ट कर रही हो और ऐसा दिखा रही हो जैसे ये तुम्हारी खुद की तस्वीर हो'। हालांकि सोनाक्षी ने यह मजाक में कहा था लेकिन कुछ लोगों ने इसे सच समझ लिया। वहीं हुमा की तस्वीर पर सोनाक्षी के अलावा ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी राय दी। वहीं सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का कमेंट वायरल हो गया, कई लोगों ने उस पर अपना रिएक्सन दिया।

हुमा कुरैशी के भाई ने दिया जवाब
हुमा के भाई, अभिनेता साकिब सलीम ने सोनाक्षी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सोनाक्षी सिन्हा..हाहाहाहा, यहां भी धोखाधड़ी।' इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, 'साकिब सलीम...वह सिर्फ लोगों को बताना चाहती है कि वह सुंदर है इसलिए वह अब मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रही है, प्लीज उसे समझाओ।' इंटरनेट पर अब हुमा के साथ सोनाक्षी का ये मजाक कई लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 'बड़ी मछलियों के बजाय NCB,बॉलीवुड को टारगेट कर रही', आर्यन खान केस पर बोले सुशांत के परिवार के वकील












Click it and Unblock the Notifications