'मां-बाप की कामयाबी का घमंड, शेम', न्यासा देवगन का एटीट्यूड देख भड़के यूजर, Video Viral
मुंबई, 03 सितंबर: बॉलीवुड स्टार किड्स हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों पैपराजी के कैमरे सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) पर टिके हुए हैं। न्यासा इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। हालांकि न्यासा ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की हैं, लेकिन उनकी फैन फोलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। स्टार किड्स के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है, जिसमें न्यासा देवगन का भारी एटीट्यूड देखने को मिला है, जिसे लेकर यूजर ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

मुंबई के जुहू में स्पॉट की गई न्यासा
दरअसल, सोशल मीडिया पर न्यासा की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें उनको पैपराजी के कैमरों ने मुंबई के जुहू में स्पॉट किया था, जहां शुक्रवार को स्टारकिड सैलून पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी उनको लेकर न्यासा..न्यासा चिल्ला रहे थे, लेकिन उन्होंने बिल्कुल भी भाव नहीं दिया। पैपराजी के कैमरों की तरफ देखा तक नहीं।

पैपराजी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी!
voompla ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर न्यासा की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्टारकिड्स ने ब्लू कलर की डेनिम शॉर्ट्स पहना हुआ है और सैलून से बाहर निकल रही है। इतने में पैपराजी के कैमरे उनकी फोटो लेने के लिए न्यासा को आवाज देते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन न्यासा अलग ही एटीट्यूड में नजर आ रही है। वो फोटोग्राफर्स को अनदेखा करते हुए सीधे कार में बैठ जाती हैं।

न्यासा का बिहेवियर देख भड़के यूजर
यूजर्स को न्यासा का यह बिहेवियर बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उन्होंने स्टारकिड्स की जमकर क्लास लगा दी। लोगों ने उनरो जमकर ट्रोल करते हुए खरी-खरी सुना दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आजकल के बच्चों में पैरेंट्स की कामयाबी का एटीट्यूड है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि इतना तो घमंड तो एक्टर्स में भी नहीं है, जितना इनमें है।

फैंस को डेब्यू का इंतजार
हालांकि न्यासा की कई यूजर्स ने तारीफ भी की है। न्यासा ने क्रॉप टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स कैरी किया हुआ था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दें कि न्यासा स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर उनका क्या प्लान है इसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है। पापा अजय देवगन भी कई बार कह चुके हैं कि जो न्यासा को पसंद होगा वो करेंगी।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications