Scam 2003 Reviews: फल बेचने वाले ने जेल में बैठकर किया था करोड़ों का घोटाला, तेलगी बन छाए गगन, कैसी है सीरीज?
साल 2003 में हुए स्कैम पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी 1 सितंबर को ओटीटी सोनी लाइव पर रिलीज हो चुकी है। जिसे हंसल मेहता के साथ तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है।
Scam 2003 Series Reviews: साल 1992 में हुए शेयर मार्केट के घोटाले में हर्षद मेहता का हाथ था जिस पर स्कैम 1992 सीरीज आई थी। इस सीरीज ने हर्षद मेहता की पूरी कहानी को दर्शाया था कि कैसे उन्होंने अपनी प्लानिंग के तहत स्कैम को अंजाम दिया था। अब ऐसी ही एक कहानी साल 2003 मे हुए स्कैम पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी रिलीज हुई है। जिसकी कहानी अब्दूल करीन तेलगी के इर्द गिर्द घुमती है। सीरीज में इस शख्स की फर्श से अर्श तक की कहानी दिखाई गई है।
कौन है अब्दूल करीन तेलगी?
आइए सबसे पहले जानते हैं कि आखिर कौन है अब्दूल करीन तेलगी और उन्होंने साल 2003 में कैसे स्टाम्प पेपर का घोटाला किया था। दरअसल, अब्दूल करनी तेलगी ने पिता के निधन के बाद छोटी उम्र से ट्रेनों में फल बेचने का काम शुरू किया। इसके बाद ये शख्स की नजर उस पर पड़ती है और वह उसे मुंबई ले जाता है। फिर वह दुबई जाता है और कुछ सालों बाद मुंबई आकर फर्जी कागजातों की मदद से दुबई भेजने का धंधा करता है।

जेल में भी करता था धंधा
लेकिन अब्दूल ज्यादा समय तक पुलिस की नजर से बच नहीं पाता और फिर जेल चला जाता है। लेकिन साल 2001 में भी वह जेल में रहकर ये धंधा करता रहा। इस स्कैम के पीछे कई बड़े अधिकारियों का भी हाथ था जिन्होंने अब्दूल की मदद की थी। साल 2003 में अब्दूल को 30 साल की सजा सुनाई गई थी।
कैसी है स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी?
बता दें कि, स्कैम 2003 द तेलगी स्टोरी में अब्दूल का किरदार गगन देव रियार ने निभाया है। जिनकी एक्टिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने अब्दूल की कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश की है। जिसकी काबिलियत तारीफ है। 1 सितंबर 2023 को ये सीरीज ओटीटी सोनी लाइव पर रिलीज हो चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
स्कैम 2003 के अभी तक सिर्फ 5 एपिसोड स्ट्रीम हुए है। लेकिन बाकि के एपिसोड नवंबर में स्ट्रीम होंगे। सीरीज में कोई भी एक ऐसा प्वाइंट नहीं हैं जहां फैंस को देखने का मन ना करे। हालांकि कहा ऐसा जा रहा है कि स्कैम 1992 के मुताबिक स्कैम 2003 के ये पांच एपिसोड थोड़े से ज्यादा लंबे हैं। हालांकि कहानी को अच्छे से पेश किया गया है। खैर इस वीकेंड आप इस सीरीज के साथ अपना वक्त बीता सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications