फिर लौट रहा है भीकू म्हात्रे, मनोज बाजपेयी ने दिया जबरदस्त सरप्राइज तो फैंस बोले- 'अब मजा आएगा न भीडू'

फिल्म 'सत्या' से भीकू म्हात्रे एक ऐसा किरदार है, जिसमें मनोज वाजपेयी के अलावा किसी और को सोच पाना काफी मुश्किल है। अब मनोज वाजपेयी ने अपने फैंस को एक सरप्राइज देते हुए बताया है कि 'सत्या' का भीकू म्हात्रे वापस आ रहा है।

Bhiku Mhatre: मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के ऐसे एक्टर हैं, जिनकी तारीफ में जो कुछ भी कहा जाए, वो कम है। अलग अलग किरदारों को एक्टर ने बखूबी निभाया है। दुनियाभर में उनकी परफॉर्मेंस की जबरदस्त तारीफ भी हुई। वैसे तो मनोज बाजपेयी ने हमेशा अपने किरदारों को शानदार तरीके से निभाया है, लेकिन एक्टर का एक रोल, जो दर्शकों के दिलों पर आज भी छाया हुआ है, वो है 'सत्या' का भीकू म्हात्रे।

Manoj Bajpayee

रामगोपाल वर्मा की 'सत्या' फिल्म में मनोज वाजपेयी ने भीकू म्हात्रे का जो किरदार निभाया, उसे दर्शक कभी भी नहीं भूल सकते। ये एक ऐसा किरदार है, जिसमें मनोज वाजपेयी के अलावा किसी और को सोच पाना काफी मुश्किल है। ये उनके सबसे दमदार किरदारों में से एक है। अब मनोज वाजपेयी ने अपने फैंस को एक सरप्राइज देते हुए बताया है कि सत्या का भीकू म्हात्रे वापस आ रहा है।

हाल ही में मनोज वाजपेयी ने एक वीडियो शेयर किया है, जो प्रोमो है। इसमें एक्टर इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर के हाथ में सोने की घड़ी और बंदूक दिखाई दे रही है। वीडियो में लिखा हुआ देखा जा सकता है कि भीकू म्हात्रे वापसी कर रहा है, वो भी बहुत ही जल्द। मनोज ने म्यूजिक कंपनी को भी टैग किया है।

मनोज के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस और सेलेब्स के कमेंट्स की झड़ी सी लग गई है। एक यूजर ने लिखा कि अब मजा आएगा ना भीड़ू। वहीं एक और यूजर ने कहा कि भारतीय सिनेमा का सबसे बढ़िया किरदार वापस आ रहा है। एक ने लिखा कि अपन भाईलोग है। भाईलोग की तरह रहना मंगता अपुन को।

90 के दशक की इस कल्ट क्लासिक फिल्म में कई शानदार किरदार और गाने थे। भीकू म्हात्रे बनकर सत्या फिल्म में मनोज वाजपेयी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस रोल के लिए मनोज वाजपेयी को पहली बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+