Satish Shah: 'उसे अल्जाइमर, बीवी के लिए जीना चाहता था', दोस्त सतीश के बारे में एक्टर सचिन ने खोला बड़ा राज
Satish Shah: एक्टर सतीश शाह की मौत से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर है, किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि अपने खुशनुमा अंदाज से लोगों के हंसाने वाले सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे, हर कोई सदमे में है। मालूम हो कि सतीश शाह का शनिवार को किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया वो 74 साल के थे।
सतीश शाह ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से काफी दूर रखा इसलिए उनकी निजी जिंदगी में वो क्या-क्या फेस कर रहे थे, ये केवल उनके करीबी दोस्तों को पता है।

उनके क्लोज फ्रेंड और मशहूर अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने उनके बारे में जो बताया उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक्टर ने सतीश शाह के साथ मराठी फिल्म 'गम्मत जम्मत' में काम किया था।
हमने कितना अच्छा वक्त साथ बिताया कह नहीं सकता' (Satish Shah)
'न्यूज18 शोशा' से बात करते हुए सचिन ने भावुक होते हुए कहा कि 'सतीश मेरा जिगरी यार था, हम लंबे वक्त से साथ थे, आज 12.56 पर उसका मैसेज आया था, तब तक सब सही था लेकिन अब उसके जाने की खबर सुनकर मैं एकदम से सदमे में हूं, समझ ही नहीं पा रहा कि ये क्या हुआ? वो यारों का यार था, मैं , मेरी वाइफ सुप्रिया, सतीश और उसकी वाइफ मधु बहुत अच्छे दोस्त थे, हमने कितना अच्छा वक्त साथ बिताया कह नहीं सकता।'
'मधु को अल्जाइमर है' (Satish Shah)
'मधु को अल्जाइमर है, सतीश उसके लिए जीना चाहता था, उसने किडनी ट्रांसप्लांट भी करवाया था, मैं समझ नहीं पा रहा कि अब मधु खुद को कैसे संभालेगी।'
सतीश का पूरा नाम सतीश रविलाल शाह था
आपको बता दें कि एक्टर सतीश का पूरा नाम सतीश रविलाल शाह था,उन्हें 'जाने भी दो यारो' (1983), 'ये जो है जिंदगी' (1984), 'साराभाई बनाम साराभाई' (2004), 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं', 'मैं हूं ना' (2004), 'कल हो ना हो' (2003), 'फना' (2006), और 'ओम शांति ओम' (2007) जैसी फिल्मों में उनकी प्रतिष्ठित हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
Satish Shah ने 1982 में डिज़ाइनर मधु शाह से शादी की थी
2008 में, उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ कॉमेडी सर्कस को जज किया। 2015 में, उन्हें भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) सोसायटी का सदस्य नियुक्त किया गया था। सतीश शाह ने 1982 में डिज़ाइनर मधु शाह से शादी की थी। उनके निधन से उनके फैंस सदमे में हैं, उन्होंने एक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications