Satish Shah Last Post: सतीश शाह की आखिरी पोस्ट में दिखा हैरान करने वाला अजीब इत्तेफाक!

Satish Shah Last Post: अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और वर्सटाइल एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वेटरन एक्टर सतीश शाहका आज मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 74 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। 'जाने भी दो यारो', 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों और लोकप्रिय सिटकॉम 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में इंद्रावदन साराभाई के यादगार किरदार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि, 'भारी मन से कहना पड़ रहा है कि हमारे दोस्त और बहुत अच्छे अभिनेता सतीश शाह का आज दोपहर करीब 2:30 बजे किडनी फेलियर के कारण निधन हो गया। घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी थी, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।'

Satish Shah

सतीश शाह का करियर
सतीश शाह ने 1978 में 'अरविंद देसाई की अजीब दास्तान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। 1983 की व्यंग्यात्मक फिल्म 'जाने भी दो यारो' में म्युनिसिपल कमिश्नर डी' मेलो की उनकी भूमिका ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई।

250 से अधिक फिल्मों में काम किया
अपने लंबे करियर में उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हम साथ साथ हैं', 'कल हो ना हो', 'मुझसे शादी करोगी' और 'ओम शांति ओम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

सतीश शाह की आखिरी फिल्म कौन-सी थी?
टेलीविजन की दुनिया में उन्होंने 1984 के सिटकॉम 'ये जो है ज़िंदगी' से अपार लोकप्रियता हासिल की, जहां उन्होंने 55 एपिसोड में हर बार एक नया किरदार निभाया। इसके बाद, 'फ़िल्मी चक्कर' और 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' में उनकी भूमिकाओं को काफी सराहा गया। 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' में रत्ना पाठक शाह के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय हुई थी।

एक्टिंग के अलावा उन्होंने कॉमेडी रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में जज के रूप में भी काम किया। उनकी अंतिम फिल्म 2014 में रिलीज़ हुई 'हमशक्लस' थी।

X पर अंतिम पोस्ट और एक भावुक संयोग
आज, जब पूरा बॉलीवुड और उनके फैन इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर उनकी अंतिम पोस्ट फिर से सामने आ रही है। यह पोस्ट न केवल भावुक कर देने वाली है, बल्कि एक दुखद संयोग को भी दर्शाती है, जिसने फैन की आंखें नम कर दी हैं।

सतीश शाह की अंतिम पोस्ट दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर को एक श्रद्धांजलि थी। गौरतलब है कि शम्मी कपूर का निधन भी 2011 में किडनी फेलियरके कारण हुआ था। सतीश शाह ने शम्मी कपूर और गोविंदा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था: 'जन्मदिन मुबारक प्यारे शम्मी जी। आप हमेशा मेरे आस-पास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+