Satish Shah के परिवार में कौन- कौन हैं? कैसे एक घटना ने खिलाड़ी से बना दिया दिग्गज एक्टर
Satish Shah no more: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सतीश शाह का 25 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया।' सतीश शाह किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। 74 साल वर्षीय सतीश शाह की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ी तो उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया जहां 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
सतीश शाह किडनी संबंधी बीमारी से लंबे समय ये ग्रसित थे और घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। सतीश का पूरा नाम सतीश रविलाल शाह था आइकोनिक सिटकॉम 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में इंद्रवर्धन साराभाई की अपनी भूमिका के लिए बेहद पसंद किया गया। सतीश शाह की अचानक मौत की खबर से बॉलीवुड में मातम पसर गया है।

सतीश शाह का जन्म, जाति और पढ़ाई?
सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। सतीश शाह मांडवी के कच्छी गुजराती थे। सतीश शाह ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की और फिर फिल्म व टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा।
सतीश शाह के परिवार में कौन-कौन है?
डिजाइनर मधु शाह से 1974 में सतीश शाह ने लव मैरिज की थी। सिप्टा फिल्म फेस्टिवल (Sipta Film Festival) में सतीश शाह की पहली बार मधु से मुलाकात हुई थी और सतीश शाह उन्हें दिल दे बैठे थे। इनकी कोई संतान नहीं थी और वे लाइमलाइट से दूर एक निजी पारिवारिक जीवन जीते थे।
सतीश शाह के भाई बहनों की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका भाई का नाम नटवर और बहन का नाम माधुरी है।

क्रिकेट और बेसबॉल चैंपियन थे सतीश शाह
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि बचपन से सतीश शाह की दिलचस्पी क्रिकेट और बेसबॉल में थी। वो अच्छे खिलाड़ी के तौर पर अपने स्कूल में फेमस थे। स्कूल में लॉग और हाई जम्प के चैंपियन रहे शतीश शाह ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आखिर वो एक्टिंग की दुनिया में कैसे आए?
घटना ने खिलाड़ी से बना दिया दिग्गज एक्टर
सतीश शाह ने बताया कि था कि स्कूल के एनवल प्रोग्राम में हिंदी नाटक में कलाकार कम पड़ गए थे तो टीचर ने सतीश शाह का नाम नाटक में शामिल कर लिया। उन्होंने अपने डॉयलाग तो याद कर लिए लेकिन लोगों के सामने आते ही वो डायलॉ भूल जाते। तब उनकी टीचर ने समझाया कि पब्लिक को मत देखो ओर एक्टर करो जैसे कोई सामने है ही नहीं। जब स्टेज पर सतीश शाह ने परफार्म किया तो उन्हें स्टैंडिंग ओवैशन मिला। जिसके बाद उन्होंने एक्टर बनने की ठानी और कॉलेज खत्म होने के बाद पुणे फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एडमीशन लिया और एक्टिंग की पढ़ाई की।
250 से अधिक फिल्में की
पांच दशकों से अधिक समय से फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी में शानदार किरदार निभाने वाले सतीश शाह ने 250 से अधिक फिल्मों और कई प्रशंसित टीवी सीरियल में काम किया।
कॉमेडियन और शानदार एक्टर सतीश शाह
1980 के दशक की 'ये जो है जिंदगी' से लेकर, जिसने उन्हें एक हास्य अभिनेता के रूप में स्थापित किया, 'जाने भी दो यारो', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय किरदारों तक, शाह की उपस्थिति हमेशा सहज हास्य से भरपूर रही।
शरारती और प्यारे इंद्रवदन साराभाई सतीश कौशिक
आइकोनिक सिटकॉम 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में शरारती लेकिन प्यारे इंद्रवदन के रूप में उनके अभिनय ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया, जिससे भारतीय पॉप संस्कृति में उनकी एक स्थायी जगह बनी। सतीश शाह का निधन किडनी संबंधी जटिलताओं के कारण हुआ, वे पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
सतीश शाह अपने पीछे मुस्कान, भावनाएं और अविस्मरणीय किरदार छोड़ गए हैं जो आने वाले वर्षों तक पर्दे पर और दिलों में जीवित रहेंगे। उनका जाना भारतीय मनोरंजन में एक युग के अंत का प्रतीक है, लेकिन उनकी विरासत अमर रहेगी।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सतीश शाह?
निधन के समय उनकी अनुमानित कुल संपत्ति ₹40 से ₹45 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। मराठी और हिंदी सिनेमा, टेलीविजन में अभिनय के अलावा विज्ञापन ही उनकी कमाई का जरिया था।












Click it and Unblock the Notifications