सलमान खान के 'ससुर' और मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, जानिए किस जाति से था ताल्लुक? इस वजह से गई जान

Satish Shah Caste: फिल्म इंडस्ट्री से पिछले 3-4 दिनों से लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज एक्टर असरानी ने इस दुनिया को अलविदा कहा। अब 25 अक्तूबर 2025 को फिल्म और टीवी के पापुलर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। रिपोर्ट्स की माने तो वो किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।

सतीश शाह के जाने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में लोग उनकी जाति जानना चाह रहे हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम उनकी जाति और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बता दें, सतीश शाह ने फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में सलमान खान के ससुर का किरदार निभाया था। ऐसे में वो उनके रील ससुर भी कहलाए जाते हैं।

satish shah caste

सतीश शाह का जन्म 25 जनवरी 1951 को बॉम्बे स्टेट (अब मुंबई) में हुआ था। वे मांडवी के कच्छी गुजराती परिवार से आते हैं। जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पुणे के प्रतिष्ठित Film and Television Institute of India से पढ़ाई की। वहां से निकलने के बाद साल 1970 में फिल्म भगवान परशुराम से डेब्यू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो आखिरी बार फिल्म 2014 में आई हमशकल्स में नजर आए थे।

'मैं हूं ना' और 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से घर-घर में पहचान
सतीश शाह ने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया। उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' में निभाए किरदार से काफी सराहना मिली थी। लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता मिली 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के किरदार से। उनकी कॉमिक टाइमिंग, व्यंग्यपूर्ण संवाद और सहज अभिनय ने इस किरदार को दर्शकों के दिलों में अमर बना दिया। आज भी उनके कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

मनोरंजन जगत के लिए एक और बड़ी क्षति
सतीश शाह का निधन हिंदी फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक गंभीर क्षति है। हाल ही में उद्योग ने पीयूष पांडे जैसे दिग्गज को खोया था, और अब सतीश शाह के जाने से इंडस्ट्री एक और प्रतिभाशाली कलाकार से वंचित हो गई है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिकाओं तक, हर किरदार को बखूबी निभाया और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+