Satish Kaushik RIP: 'यकीन नहीं हो रहा...' सतीश कौशिक के निधन से सदमे में लोग, बॉलीवुड में पसरा मातम

Satish Kaushik demise: फिल्म अभिनेता और प्रोड्यूसर सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। लोग उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हैं।

Satish Kaushik RIP

Satish Kaushik RIP: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और टैलेंटड निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे, किसी को यकीन नहीं हो रहा लोगों के बीच हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आने वाला इंसान अब कभी लोगों के बीच दिखाई नहीं देगा, उनके निधन के समाचार ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। बहुत सारे लोग अब भी सतीश कौशिक के निधन की खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं।

'इस भयानक खबर से जागी...'

'इस भयानक खबर से जागी...'

मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्वीट किया है कि 'इस भयानक खबर से जागी, वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे, सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करके अच्छा लगा, उनकी कमी खलेगी, ओम शांति 🙏'

'सतीश कौशिक जी के निधन से स्तब्ध हूं'

'सतीश कौशिक जी के निधन से स्तब्ध हूं'

तो वहीं सतीश कौशिक के काफी करीबी रहे मशहूर निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर भी सतीश कौशिक के निधन से बहुत दुखी हैं, उन्हें भी गहरा धक्का लगा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। #ओमशांति।।'@सतीशकौशिक2

'45 साल की दोस्ती पर अचानक पूर्णविराम!'

आपको बता दे कि सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके जिगरी यार अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी । उन्होंने इमोशनल पोस्ट में लिखा है कि 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था, 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति।'

'कौशिक के निधन को स्वीकार कर पाना आसान नहीं'

लोगों को कौशिक के निधन को स्वीकार कर पाना आसान नहीं है क्योंकि एक दिन पहले ही उन्होंने जमकर होली खेली थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही ट्वीट की थी। आम से लेकर खास तक सभी उनसे जाने से बहुत ज्यादा दुखी हो गए हैं। उन्होंने पर्दे पर खूबसूरत कॉमिक किरदार प्ले किए हैं, जिन्हें लोग कभी भी नहीं भूल सकते हैं।

गजब के निर्माता-निर्देशक और राइटर

वो आज भी लोगों के बीच में मिस्टर इंडिया के 'कैलेंडर' के रूप में पहचाने जाने जाते थे। वो कमाल के एक्टर होने के साथ ही गजब के निर्माता-निर्देशक और राइटर थे, उन्होंने अनिल कपूर, अनुपम खेर, श्रीदेवी , काजौल जैसे कई मशहूर सितारों के करियर संवारने में अहम योगदान दिया था। उनका जाना निश्चित तौर पर भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा नुकसान है।

Recommended Video

    Sridevi की 25 साल पुरानी इस फिल्म के लिए Satish Kaushik ने मांगी Boney Kapoor से माफ़ी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+