Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sarfira Review: अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग के हो जाएंगे दीवाने, आपका दिल जीत लेगी 'सरफिरा' की कहानी

फिल्म- सरफिरा
स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल
डायरेक्टर- सुधा कोंगारा
स्टार- ****

Sarfira Review: फिल्म 'सरफिरा' कल यानी 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन उससे पहले ही इसका रिव्यू आप सबके सामने है। इस रिव्यू को पढ़ने के बाद आप ये आयानी से तय कर सकते हैं कि आपको ये फिल्म थिएटर में देखनी चाहिए या नहीं।

आपको बता दें कि फिल्म 'सिरफिरा' को देखते हुए हो सकता है कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएं। ये फिल्म आपके दिल को छू सकती है। दरअसल इस फिल्म से आम लोग खुद को आसानी से कनेक्ट कर पाएंगे। इस फिल्म को देखते हुए आप इमोशनल भी हो सकते हैं।

sarfira

ये फिल्म काफी अच्छी हैं। फिल्म में मौजूद कलाकारों ने न सिर्फ शानदार एक्टिंग की है बल्कि मूवी की कहानी भी आपके दिल में एक अलग जगह बना लेगी। अक्षय कुमार टॉप फॉर्म में हैं। उनकी एक्टिंग आपको हिला सकती है। ये फिल्म एक कॉमन मैन की पावर दिखाती है और आपको काफी मोटिवेट करती है।

फिल्म की कहानी
इस फिल्म में आम आदमी के हवा में उड़ने के सपने को सच होता दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आम आदमी के लिए हवाई जहाज का सफर मुमकिन हो पाता है। आपको बता दें कि ये फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग साउथ फिल्म सोरारई पोटरू की रीमेक है। कहानी एक सरफिरे इंसान की है जिन्होंने सपना देखा था कि आम आदमी ट्रेन के किराए में हवाई जहाज में सफर कर सकता है। उस व्यक्ति ने 1 रुपए में फ्लाइट की टिकट मिलने को संभाव कर दिखाया था। ये सिप्लिफाई डैकेन के फाउंडर जीआर गोपीनाथ की जिंदगी से इंस्पायर्ड है।

क्यों देखें ये फिल्म
ये एक शानदार फिल्म है, जो आपको सीट पर बांधकर रखेगी। फिल्म में शुरुआत से ही एक के बाद एक ट्विस्ट एंड टर्न्स आएंगे, जो आपको हैरान करेंगे। अक्षय कुमार और उनके परिवार के साथ वाले कई सीन्स आपको इमोशनल कर देंगे। ये फिल्म आपको रुलाएगी भी और जमकर एंटरटेन भी करेगी। ये फिल्म आम आदमी की ताकत को दिखाती है और आपको मोटीवेट भी करेगी। इस फिल्म को बेझिझक पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।

फिल्म के स्टारकास्ट की एक्टिंग
बहुत टाइम के बाद अक्षय कुमार ने एक ऐसा किरदार निभाया है जो दिल को छू जाएगा। अक्षय इस फिल्म में आपको इमोशनल कर देंगे। उनके एक्सप्रेशन हर जगह कमाल के हैं। साफ समझ आ रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। राधिका मदान भी फिल्म में काफी अच्छी नजर आ रही हैं। उनकी एक्टिंग बहुत शानदार है। उनका कॉन्फिडेंस भी कमाल का है। परेश रावल की एक्टिंग भी काफी दमदार है। हालांकि उन्हें और ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलना चाहिए था। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार की मां के रोल में सीमा बिस्वास ने जान डाल दी है।साउथ के सुपरस्टार सूर्या ने फिल्म में कैमियो किया है।

फिल्म का शानदार म्यूजिक और डायरेक्शन
सुधा कोंगारा फिल्म की डायरेक्टर हैं। सुधा ने ही साउथ की ऑरिजनल फिल्म भी बनाई थी। उन्होंने इस फिल्म को किसी सेट पर शूट नहीं किया है बल्कि इसे रियल लोकेशनस पर शूट किया गया है। फिल्म पर उनकी पकड़ कमाल है और इसे शानदार तरीके से बनाया है। जीवी प्रकाश कुमार, तनिष्क बागची और सुहित अभंयकर का म्यूजिक दिल को छूत लेगा। फिल्म के गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। वहीं मूवी का बैकग्राउंड स्कोर जीवी प्रकाश कुमार ने ही दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+