Sara Ali Khan बनेंगी एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया की पत्नी! एक्ट्रेस ने फोन ने बनाई दूरी, क्यों लिया ये फैसला?
Sara Ali Khan Sky Force: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इसमें सारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। लेकिन ये किरदार उनके लिए इतना आसान नहीं था।
'स्काई फोर्स' में सारा अली खान का रोल थोड़ा हटकर है। एक सूत्र ने बताया कि इस रोल के लिए एक्ट्रेस ने सीन्स में खुद को इमोशनल करने के लिए फोन से दूरी बना ली थी, ताकि एक सैनिक की पत्नी के लिए वह अपना बेस्ट दे सकें।

सूत्र ने बताया कि सेट पर सारा अली खान ने कैसे खुद को तैयार किया। उन्होंने कहा कि, सारा शूटिंग के दौरान सेट पर चुपचाप बैठती थीं और अपनी स्क्रिप्ट को एकांत में पढ़ती थीं। वह सेट पर खुद के मन को भटकाने से बचती थीं ताकि कुछ इमोशनल सीन्स के लिए वह खुद को तैयार कर सकें।'
ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan को इस शख्स ने बीच सड़क पर किया प्रोटेक्ट, हटाया पैपराजी का कैमरा, फैंस ने की तारीफ
सूत्र ने आगे कहा कि, 'उनके नजरिए ने उन्हें एक सैनिक की पत्नी की भूमिका में पूरी तरह से ढलने में मदद की। सारा ने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत की है ताकि वह अपने रोल को बखूबी निभा सकें। वह सेट पर फोन या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल नहीं करती थीं, ताकि उनका दिमाग भटक ना पाए।'
बता दें कि, सारा अली खान और वीर पहाड़िया पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं, लेकिन दोनों का रिश्ता जल्दी खत्म हो गया था। अब फिल्म स्काई फोर्स में इस जोड़ी को पति पत्नी के रोल में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर, शरद केलकर, मोहित चौहान और मनीष चौधरी भी लीड रोल में नजर आएंगे। 24 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। देखना होगा कि फैंस इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan ने पहले सोमवार भगवान भोलेनाथ के किए दर्शन, श्रीशैलम मल्लिकार्जुन मंदिर पहुंची एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications