1600 रुपए के लिए सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह को लगाई थी डांट, जानें क्या थी बात

Sara Ali Khan and Amrita Singh: सारा अली शान ने लोगों को बताया कि उनकी मां अमृता सिंह 1600 रुपए का तौलिया खरीद लाई थी जिसके बारे में सुनते ही उन्हें अपनी मां पर गुस्सा आ गया था।

sara ali khan

Sara Ali Khan and Amrita Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म टजरा हटके जरा बचके' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। लोगों की मानें तो ये फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जो कि मिडिल क्लास फैमिली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। पिछले कुछ समय से सारा अली खान और फिल्म के लीड हीरो विक्की कौशल लगातार इसका प्रमोशन करते नजर आ रहे थे। इसी सिलसिले में दोनों 'द कपिल शर्मा शो' में भी पहुंचे थे जहां सारा अली खान के बारे में कई खुलासे हुए।

विक्की कौशल ने खोला सारा का ये राज
सारा अली खान और विक्की कौशल द कपिल शर्मा शो में अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। शो के इस एपिसोड में कुछ ऐसे पारिवारिक रहस्य सामने जिसे सुनते ही लोगों की हंसी छूट गई। इस एपिसोड में विक्की कौशल ने सारा अली खान के बारे में कई ऐसे खुलासे किए जिसके बारे में कोई नहीं जानता है।

सारा ने तौलिए के लिए मम्मी अमृता सिंह को डांटा था
शो में विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के समय एक दिन उन्होंने सारा अली खान को अपनी मां अमृता सिंह को फोन पर डांटते हुए सुना था। विक्की कौशल ने कहा- सारा एक दिन अपनी मम्मी अमृता मैम को डांट रही थी। मैंने पूछा क्या हो गया तो सारा ने कहा- मम्मी को अकल ही नहीं है। 1600 रुपये का तोलिया ले आई है मम्मी। इसलिए उन्हें डांट रही थी।

सारा ने कहा- 1600 रुपए का तौलिया कौन खरीदता है
वहीं विक्की कौशल की ये बात सुनने के बाद शो में मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद अपना बचाव करते हुए सारा अली खान ने कहा- अरे 1600 रुपये का तोलिया कौन खरीदता है। वैनिटी वैन में मुफ्त के 2-3 तोलिये टांग के रखते हैं ये लोग। उन्हीं में से कोई यूज कर लो। पर मेरी मम्ही मार्केट से तौलिया खरीद कर लाई थीं इसलिए मुझे गुस्सा आ रहा था।

सारा की फिल्म ने मचाया धमाल
वहीं शो के होस्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मजाक में कहा कि घर जाने से पहले सारा सेट पर डिनर भी कर लेती हैं ताकि घर पर खाना न पड़े और उनके पैसे बच जाएं। वहीं कपिल शर्मा की बात सुनकर सब लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' गत 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस रोमांटिक कॉमेडी मूवी को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+