राखी सावंत को देखकर क्यों चिल्ला पड़ी सारा अली खान? ड्रेस की वजह से हुआ बड़ा बवाल, देखें वीडियो
IIFA अवॉर्ड शो में सारा अली खान और राखी सावंत एक जैसे आउटफिट में नजर आईं। एक ही इवेंट में मिलती-जुलती ड्रेस देखकर दोनों भिड़ गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sara Ali Khan And Rakhi Sawant Video: सारा अली खान और विक्की कौशल हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके का प्रमोशन करने आइफा अवॉर्ड्स पहुंचे। इस दौरान रेड लहंगे में सबका दिल जीता तो वहीं राखी ने रेड गाउन में सबके होश उड़ाए।
सारा-राखी ने पहली एक जैसी ड्रेस
दुबई के अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स 2023 में तमाम बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने आउटफिट से सुर्खियां बटोरीं। वहीं सारा अली खान भी अपने रेड लहंगे में बला की खुबसूरत लग रही थीँ। इस दौरान इवेंट में उन्ही के जैसा मिलता-जुलता ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने पहन लिया। जिसकी वजह से दोनों आपस में ही भिड़ गईं।
एक दूसरे देखकर हुईं दंग
सारा अली खान ने थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो शेयर किया। जिसकी शुरूआत में सारा वॉशरूम से निकलती हैं और निकलते ही उनके सामने राखी सावंत आ जाती हैं। क्योंकि राखी ने लगभग सारा जैसी ड्रेस पहनी होती है तो ऐसे में दोनों एक दूसरे को देखकर दंग रह जाती हैं।
आपस में भिड़ी राखी और सारा
वीडियो में राखी सावंत सारा से कहती हैं कि, मैं तुमसे ज्यादा अच्छी लग रही हूं और रेड कपड़ों में रेड चिली लग रही हूं। सारा कहती हैं कि वह रेड चिली लग रही हैं। इस पर राखी करती हैं कि वह केक लग रही हैं और सारा उनके ऊपर की चैरी। इसके बाद जब सारा को कुछ समझ नहीं आता तो वह रोने जैसी शक्ल बनाकर राखी को कहती हैं तुम्हें पाप लगेगा।
वीडियो हो रहा वायरल
सारा की यह बात सुनकर राखी सावंत कहती हैं कि, मुझे पाप लगेगा तो लगने दो, अब मैं डांस भी करूंगी पाप लगता है तो लगे 5 किलो, 10 किलो...। इसके बाद दोनों सारा अली खान और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके के गाने 'बेबी तुझे पाप लगेगा...' पर डांस करती हैं। फिलहाल सारा और राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सारा अली खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान और विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार सारा और विक्की स्क्रीन शेयर करेंगे। ऐसे में फैंस दोनों का आन स्क्रीन रोमांस देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications