'सूजे पैर, मोटे छाले, दर्द में हूं', ये क्या हुआ डांसर सपना चौधरी के साथ? होली इवेंट पर किसने किया ऐसा हाल?
Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। दिल्ली से सटे नजफगढ़ की रहने वाली सपना चौधरी ने महज 12 साल की उम्र में स्टेज पर कदम रखा था और अपने दमदार डांस से लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया था।
सपना चौधरी की ऐसी तस्वीरें हुईं वायरल
हालांकि आज सपना चौधरी की जिस चमकदार जिंदगी को लोग देखते हैं, उसके पीछे छिपी मेहनत और दर्द की कहानी शायद ही किसी को पता होगी। हाल ही में सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस चौंक गए हैं। वहीं कुछ लोग तो डांसर की इन फोटोज को देखकर इमोशनल भी हो गए हैं।

सपना ने 12 साल की उम्र में संभाल ली थी परिवार की जिम्मेदारी
सपना चौधरी के जीवन की शुरुआत आसान नहीं रही। पिता के निधन के बाद 12 साल की उम्र में ही उन्होंने घर की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली थी। स्टेज डांस से शुरुआत करने वाली सपना चौधरी ने धीरे-धीरे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के कई राज्यों में पॉपुलैरिटी हासिल की थी। आज उनका नाम देश की सबसे चर्चित स्टेज परफॉर्मर्स में गिना जाता है।
होली इवेंट के बाद सामने आई दर्द भरी फोटोज
-हाल ही में सपना चौधरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक होली स्पेशल कार्यक्रम में परफॉर्म करते देखा गया था। इस इवेंट में उन्होंने कई घंटों तक लगातार डांस किया था।
-परफॉर्मेंस के बाद सपना चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पैरों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनके पैर बुरी तरह सूजे हुए दिखाई दे रहे थे। पैरों में बड़े-बड़े छाले और नीले-काले निशान भी साफ नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों ने फैंस को ये एहसास कराया कि स्टेज पर दिखाई देने वाली चमक के पीछे कितनी मेहनत और दर्द छिपा होता है।
'जुनून, मेहनत और दर्द की कहानी है'
-तस्वीरें शेयर करते हुए सपना चौधरी ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- लोग कहते हैं कि ये सिर्फ डांस है लेकिन असल में ये जुनून, मेहनत और दर्द की कहानी है। सपना चौधरी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस उनकी मेहनत और समर्पण की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
-ये पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी को परफॉर्म करते हुए चोट का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले रिएलिटी शो 'The 50' के दौरान भी उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। हालांकि दर्द के बावजूद उन्होंने लंबे समय तक शो में हिस्सा लिया था लेकिन चोट बढ़ने के कारण उन्हें फाइनल से पहले ही शो छोड़ना पड़ा था।
सपना चौधरी की चुनौतियों से भरी जिंदगी
-सपना चौधरी ने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया है। टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से लेकर अन्य मंचों तक कई बार उन्हें उनके पेशे को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ाहै।
-हालांकि हर बार सपना चौधरी ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से हर सवाल का जवाब दिया है। आज सपना चौधरी सिर्फ एक डांसर ही नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए संघर्ष और मेहनत की मिसाल बन चुकी हैं।
सपना चौधरी की गुपचुप शादी और बच्चे
सपना चौधरी ने जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और लेखक वीर साहू से कोर्ट मैरिज की थी। सपना ने अपनी शादी और पहली प्रेग्नेंसी, दोनों को काफी समय तक सीक्रेट रखा था। फिलहाल इस कपल के अब दो बेटे हैं। पहले बेटे का जन्म 5 अक्टूबर 2020 को हुआ था जिसका नाम 'पोरस' है और दूसरे बेटे का जन्म नवंबर 2024 में हुआ है, जिसका नाम 'शाहवीर' रखा गया है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications