Santosh Balaraj Death: 34 की उम्र में इस फेमस एक्टर की हुई मौत, हो गया था ऐसा हाल, किस बीमारी ने ली जान?
Santosh Balaraj Death: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि मशहूर एक्टर संतोष बलराज का आज यानी 5 अगस्त 2025 को निधन हो गया है। मात्र 34 साल की उम्र में उन्होंने बेंगलुरु स्थित अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
किडनी और लिवर की समस्या से जूझ रहे थे संतोष बलराज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संतोष बलराज पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। खबर है कि संतोष बलराज को किडनी और लिवर संबंधी गंभीर समस्याएं हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें बार-बार पीलिया हो रहा था।

आईसीयू में एडमिट थे संतोष बलराज
वहीं कुछ दिनों पहले संतोष बलराज की हालत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की लगातार निगरानी और अच्छे ट्रीटमेंट के बावजूद उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनका शरीर रिकवर करने की जगह और ज्यादा खराब हो रहा था।
कोमा में चले गए थे संतोष बलराज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संतोष बलराज की हालत इलाज के दौरान काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। वह कोमा में चले गए थे। आईसीयू में रहते हुए उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
संतोष बलराज का फिल्मी करियर
जानकारी के अनुसार संतोष बलराज दिवंगत प्रोड्यूसर अनेकल बलराज के बेटे थे। संतोष के पिता भी कन्नड़ इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। संतोष बलराज ने साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'केंपा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके पिता ने ही प्रोड्यूस किया था।
इसके बाद संतोष बलराज ने 'सत्या', 'बेरकेले', 'गनपा' और 'कारिया 2' जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्हें फिल्म 'गनपा' के चलते काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्शन और गंभीर रोल पर उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी।
पिता की मौत के बाद अकेले हो गए थे संतोष
-आपको बता दें कि संतोष बलराज के पिता अनेकल बलराज का 15 मई 2025 को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उन्हें 'करिया', 'करिया 2' और 'जैकपॉट' जैसी पॉपुलर फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता था। पिता के निधन के बाद संतोष अपनी मां के साथ रह रहे थे। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की थी।
-संतोष बलराज की मौत से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इतनी कम उम्र में उनकी मौत से लोग शॉक्ड हो गए हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications