'इससे भयानक कुछ नहीं हो सकता...' मौत से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने एक्ट्रेस से क्या कहा, संजीदा ने किया खुलासा
मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। उनके दोस्तों, करीबियों और फैंस के लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था। इसी कड़ी में एक्ट्रेस संजीदा शेख के लिए भी सिद्धार्थ का जाना एक तरह से पर्सनल लॉस था। एक्ट्रेस ने खुद सिद्धार्थ की मौत को लेकर काफी कुछ कहा है। एक इंटरव्यू में संजीदा ने बताया कि कैसे सिद्धार्थ शुक्ला ने उनसे आखिरी बार कुछ ऐसा कहा, जो उनकी मौत के बाद से एक्ट्रेस को हमेशा याद आता है।
संजीदा और सिद्धार्थ की अच्छी खासी बॉन्डिंग थी। दोनों ने साथ में जाने पहचाने से... ये अजनबी शो में काम किया था। यहीं से दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी और फिर ये अकसर एक दूसरे से अपने दिल की बातें भी किया करते थे। 2 सितंबर 2021 का दिन था, जब सिद्धार्थ की अचानक मौत की खबर संजीदा तक पहुंची, एक्ट्रेस ये खबर सुनकर अपने होश ही खो बैठी थीं।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिये एक इंटरव्यू में संजीदा ने सिद्धार्थ को लेकर काफी बड़े खुलासे किये हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ को लोग बेहद पसंद करने लगे थे। उनके अंदर एक अलग की कॉन्फिडेंस था। इसके बाद संजीदा ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत से तीन महीना पहले मेरी उनसे बात हुई थी और उन्होंने कहा था कि संजू मैं कुछ करूंगा।
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं जब पंजाब में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो मेरे पास कॉल आया कि सिद्धार्थ का निधन हो गया है। बहुत ही अजीब बात है कि ये जानने के बाद मुझे एक फनी सीन शूट करना था। इससे भयानक मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता था।
बताते चलें कि सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी थी। एक्टर ने बालिका वधू, दिल से दिल तक और ब्रोकन बट ब्यूटीफुल जैसे शानदार शो में काम किया है। बिग बॉस जीतने के बाद से सिद्धार्थ की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ था। एक्टर की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था।












Click it and Unblock the Notifications