'मुझे आपकी याद आती है', Sanjay Dutt ने पिता Sunil Dutt को याद कर लिखा इमोशनल पोस्ट
25 मई को सुनील दत्त की 17वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर बेटे संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट शेयर किया।
मुंबई, 25 मई: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल सुनील दत्त ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। आज यानी 25 मई को उनकी 17वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें बेटे संजय दत्त ने याद किया। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखी तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने इमोशनल नोट लिख अपने पिता को याद किया।

संजय दत्त ने किया पिता को याद
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक सुनील दत्त को इस दुनिया से गए 17 साल हो गए हैं। लेकिन, बॉलीवुड में अभिनेता ने अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 1955 में उनकी डेब्यू फिल्म 'रेलवे प्लेटफॉर्म' से उन्होंने अपनी बॉलीवुड जर्नी शुरू की। जिसके बाद उन्होंने हिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आज 25 मई को सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उनके बेटे सुनील दत्त ने उन्हें याद कर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया।

'मुझे आपकी याद आती है'
सुनील दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने पिता सुनील दत्त और अपनी एक अनदेखी फोटो पोस्ट की। तस्वीर में संजय को अपने पिता के पीछे बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ इमोशनल कैप्शन में संजय ने लिखा कि, "अच्छे-बुरे हर हालात में आप हमेशा मेरा मार्गदर्शन करने और मेरी रक्षा करने के लिए थे। आप मेरी ताकत, प्रेरणा और हर जरूरत में सहारा थे ... एक बेटे को जो कुछ चाहिए होता है। आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे पिताजी, मुझे आपकी याद आती है!"

आखिरी बार किस फिल्म में नजर आए थे सुनील दत्त?
बता दें कि, 25 मई 2005 में सुनील दत्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुनील दत्त के निधन की खबर से उस वक्त पूरे सिनेमा को बड़ा झटका दिया था। ये पल संजय दत्त के लिए भी काफी दुखभरा था। सुनील दत्त आखिरी बार अपने बेटे संजय दत्त के साथ उनकी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में नजर आए थे।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म
बात करें संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों की तो, हाल ही में उन्हें केजीएफ चैप्टर 2 में देखा गया। जिसमें यश ने अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म में संजय दत्त की एक्टिंग को फैंस ने काफी पसंद किया। उनकी आने वाली फिल्मों में शमशेरा, घुड़चढ़ी और पृथ्वीराज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications