इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, इस एक्ट्रेस की मां की हुई मौत, बीमारी में हो गई थी ऐसी हालत
Sambhavna Seth Mother Death: फिल्म 'दंगल' की छोटी बबीता फोगाट यानी सुहानी भटनागर और एक्टर ऋतुराज सिंह की मौत के बाद अब ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ की मां सुष्मा सेठ का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि गत 20 फरवरी 2024 को उनकी मां की मौत हो गई है।
संभावना सेठ की मां की मौत
एक्ट्रेस संभावना सेठ ने फैंस के लिए एक निवेदन भरा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया है कि उनकी फैमिली इस समय काफी दुखी है। ऐसे में लोगों को प्राइवेसी बनाए रखना चाहिए और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए दुआ करनी चाहिए। आपको बता दें कि संभावना की मां लंबे समय से बीमार थीं और ऐसे में उन्होंने गत 20 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में किया है काम
43 वर्षीय संभावना सेठ ने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। संभावना सेठ टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 8 में भी नजर आई थीं। संभावना सेठ ने मां के निधन की जानकारी देते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा जिस पर कई सेलिब्रिटीज ने अपना दुख जाहिर किया है।
संभावना के पति ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
संभावना सेठ के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके पति अविनाश ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है- बहुत ही भारी मन और दुख के साथ एक हार्ट ब्रेकिंग खबर शेयर कर रहे हैं कि संभावना की मां का निधन हो गया है। बीती रात 7.30 बजे उनका निधन हुआ। वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने परिवार के बीच रहते हुए हमें छोड़ गई हैं। ये खबर हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। अपनी दुआओं में उन्हें याद रखिएगा।
पिता की मौत के बाद से ही मां बीमार थीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना सेठ की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। पिछले साल भी बीमार होने पर संभावना सेठ की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां के साथ वीडियो शेयर करती रहती थीं और फैंस को उनका हेल्थ अपडेट देती रहती थीं। कहा जाता है कि संभावना के पिता की मौत के बाद से ही उनकी मां की हालत बिगड़ने लगी थी। वह मां को लेकर बहुत परेशान थीं।












Click it and Unblock the Notifications