IVF फेल होने पर संभावना सेठ की बिगड़ी तबीयत, हुआ ऐसा साइड इफेक्ट कि तुरंत अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

आईवीएफ साइकिल्स के लगातार फेल होने के बाद बढ़े वजन को लेकर परेशान संभावना सेठ की तबीयत हाल ही में बहुत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

मुंबई, 11 अगस्तः ग्लैमर इंडस्ट्री में इन दिनों आईवीएफ की मदद से कई सेबेल्स पैरेंट्स बन रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई सेलिब्रेटीज को आईवीएफ की मदद से पैरेंट्स बनने का सुख प्राप्त हुआ है। टीवी एक्ट्रेस माही विज और देबिना बनर्जी के बाद संभावना सेठ ने भी आईवीएफ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने भी आईवीएफ की मदद से मां बनने की कोशिश की थी। हालांकि इस प्रोसीजर में उन्हें सफलता नहीं मिली बल्कि अब उन्हें इसके साइड इफेक्ट्स के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस संभावना सेठ की तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है। आईवीएफ साइकिल्स के लगातार फेल होने के बाद बढ़े वजन को लेकर परेशान संभावना सेठ की तबीयत हाल ही में बहुत ज्यादा बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

बुखार, खांसी और उल्टियों से हालत खराब

बुखार, खांसी और उल्टियों से हालत खराब

संभावना के पति अविनाश द्विवेदी ने बताया कि एक्ट्रेस को वायरल इंफेक्शन हुआ है जिसकी वजह से वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं और उनकी तीबयत बहुत बिगड़ गई थी। पति अविनाश द्विवेदी ने बताया कि आधी रात को अचानक संभावना की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह कुछ वक्त से हेडेक और बुखार से बहुत परेशान चल रही थीं लेकिन फिर उन्हें बहुत ज्यादा खांसी और उल्टियां होने लगीं। उन्हें गले में बहुत खुजली भी हो रही थी।

दवा से नहीं मिल रहा था आराम

संभावना सेठ को शरीर में बहुत ज्यादा दर्द था और कोई भी दवा काम नहीं कर पा रही थी। पति अविनाश ने बताया कि संभावना ने पिछले कई दिनों से तबीयत खराब लगने के चलते अपना वर्कआउट शेड्यूल भी बंद कर रखा था। उन्होंने अपने काम से भी ब्रेक ले रखा था ताकि वह अपना ख्याल रख सकें। स्टीम लेने के बाद उन्हें थोड़ा बेहतर महसूस हुआ हालांकि रात तक फिर से उन्हें तेज बुखार आ गया।

आईवीएफ फेल होने पर खूब रोई थीं संभावना

आपको बता दें कि एक्ट्रेस संभावना सेठ 'संभावना सेठ एंटरटेनमेंट' नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने आईवीएफ के बारे में अपने फैंस को बताया था। संभावना सेठ ने खुलासा किया था कि वह रूमेटाइड अर्थराइटिस से जूझ रही हैं। यह उन्हें कई सालों पहले हुआ था जो कि अब फिर से लौट आया है। उन्होंने इसकी वजह आईवीएफ साइकिल के फेल होने को बताया था। संभावना के मुताबिक, आईवीएफ के फेल होने की वजह से उनकी बॉडी पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो रहे थे।

संभावना के शरीर में हो रहे हैं कई सारे बदलाव

इस वीडियो में संभावना ने बता था कि आईवीएफ ट्रीटमेंट फेल होने की वजह से उनके शरीर में बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। उनके हाथ अचानक ही अकड़ जाते हैं। पैरों में जकड़न होती है। एड़ियों में खूब दर्द होता है। ऐसे में उन्हें चलने में परेशानी होती है। वह ठंडी जगहों पर ज्यादा देर बैठ नहीं पाती हूं। वह 10 कदम भी चलती हैं तो पैरों में सूजन आ जाती है।

दर्द से परेशान हैं संभावना

अपनी इन परेशानियों को कैमरे पर बताते हुए संभावना सेठ काफी इमोशनल हो गई थी। वह अपने दर्द से फूट फूटकर रोने लगी थीं। उन्होंने कहा था- मेरे साथ बहुत कुछ हो रहा है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरे पति अविनाश को भी मेरे वजह से परेशानी हो रही है। मैं कई बार फ्रस्टेटेड हो जाती हूं कि एक चीज निकलती है, दूसरी चीज आ जाती है, फिर तीसरी। लेकिन कुछ ठीक नहीं होता है। मैं सोचती हूं कि मेरे साथ ये हो क्या रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+