इस शख्स की वजह से हुआ था सामंथा-नागा का तलाक, मंत्री के बयान पर एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा,कही ऐसी बात

Samantha Ruth Prabhu Slammed Surekha: सामंथा रुथ प्रभु का नागा चैतन्य से साल 2021 में तलाक हुआ था। लेकिन एक बार फिर दोनों का तलाक सुर्खियों में आ गया। बता दें कि, तेलंगाना सरकार की मंत्री कोंडा सुरेखा ने तलाक को लेकर एक बड़ा बयान दिया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया।

बता दें कि, नागा से तलाक होने के बाद सामंथा ने कभी इस मामले में खुलकर बात नहीं की। वह अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। वहीं, तेलंगाना की मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने समांथा के तलाक पर ऐसा बयान दिया जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Samantha Ruth Prabhu

दरअसल सुरेखा ने कहा कि, केटी रामा राव ही वजह थे जिसकी वजह से कई एक्ट्रेसेस ने जल्दी शादी कर ली और इंडस्ट्री छोड़ दी। यहां तक कि उन्होंने फिल्मी हस्तियों को ड्रग्स की लत लगाकर ब्लैकमेल किया। यह केटी रामा राव ही हैं जिनकी वजह से अभिनेत्री सामंथा का तलाक हुआ। वह उस समय मंत्री थे और अभिनेत्रियों के फोन टैप करते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनकी कमजोरियां ढूंढते थे। यह हर कोई जानता है, सामंथा, नागा चैतन्य और उनका पूरा परिवार।'

सुरेखा के इस बयान से सामंथा रुथ प्रभु का गुस्सा फूट पड़ा। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, 'एक महिला होना, बाहर आकर काम करना और ग्लैमरस इंडस्ट्री में सर्वाइव करना जहां महिलाओं को ज्यादातर प्रॉप्स की तरह ट्रीट किया जाता है, प्यार में पड़ना और प्यार में गिरना, खड़े होना और लड़ना...इसमें काफी साहस की जरूरत होती है। सुरेखा जी मुझे अपनी जर्नी पर गर्व है, प्लीज इसे खराब मत करिए।'

सामंथा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, मैं उम्मीद करती हूं कि आपको एहसास है कि बतौर मंत्री आपके अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। मैं आपसे लोगों की प्राइवेसी के प्रति जिम्मेदार और सम्मान का अनुरोध करती हूं। मेरा तलाक मेरा निजी मामला है और मैं आपसे उम्मीद करती हूं कि इस बारे में अटकलें ना लगाएं। हमारा जो फैसला था चीजों को प्राइवेट रखना इसका मतलब यह नहीं कि गलत बयानबाजी हो।'

सामंथा ने अपने पोस्ट में ये भी साफ किया कि उनका नागा से तलाक दोनों की सहमति से हुआ है। जिसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। सथ ही एक्ट्रेस कहा कि सुरेखा राजनीति के मामलों में उनका नाम ना लें। वहीं नगा चैतन्य ने कोंडा सुरेखा के दावों के खिलाफ स्पष्ट स्थिति अपनाई, मंत्री को सीधे संबोधित करते हुए कहा, "आज, मंत्री कोंडा सुरेखा गारू द्वारा किया गया दावा न केवल गलत है, बल्कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"

बता दें कि, सामंथा रुथ प्रभु से तलाक होने के बाद नागा चैतन्य अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने इस साल एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, अगले साल मार्च 2025 तक नागा और शोभिता शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+