सामंथा रुथ प्रभु ने चिट्टीबाबू के कान के लंबे बालों का ऐसे उड़ाया मजाक, मेल हॉर्मोन पर कह दी ये बात
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि उन्होंने चिट्टीबाबू का कहीं पर नाम नहीं लिखा लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर के कान के लंबे बालों का मजाक उड़ाया है।

Samantha Ruth Prabhu: साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। वहीं बीते दिनों सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू की आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा था। आपको बता दें कि चिट्टीबाबू ने सामंथा को ढोंगी कहा था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि सामंथा ने अपनी इस फिल्म के जरिए अपना करियर खत्म कर लिया है। अब सामंथा ने बिना नाम लिए चिट्टीबाबू पर निशाना साधा है।
चिट्टीबाबू ने की थी सामंथा की आलोचना
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि उन्होंने चिट्टीबाबू का कहीं पर नाम नहीं लिखा लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर के कान के लंबे बालों का मजाक उड़ाया है। आपको बता दें कि बीते दिनों एक इंटरव्यू में साउथ के फेमस फिल्म प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने फिल्म 'शाकुंतलम' के बारे में कई तरह की बातें कही थीं। साथ ही फिल्म की लीड हीरोइन सामंथा की जमकर आलोचना भी की थी।
प्रोड्यूसर ने कहा था- सामंथा का करियर अब खत्म
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने कहा था कि हीरोइन के तौर पर सामंथा रुथ प्रभु का करियर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा था- सामंथा अब वापस स्टारडम नहीं पा सकतीं, इसलिए उन्हें जो भी प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, वह उन्हें स्वीकर कर ले रही हैं। 'मनोरमा' से बातचीत में प्रोड्यूसर ने आगे कहा था- हर बार भावनाएं काम नहीं आती हैं। अगर फिल्म और रोल अच्छा है तभी लोग आपको देखना पसंद करेंगे।
'सामंथा ने हीरोइन होने का स्टेटस खो दिया है'
प्रोड्यूसर ने आगे कहा था- सामंथा आजकल जिस तरह से सस्ती लोकप्रियता के बारे में बातें करती हैं, मुझे यकीन नहीं होता है कि उन्होंने अपना हीरोइन होने का स्टेटस ही खो दिया है। इसलिए मेरी 'शाकुंतलम' में कोई रुचि नहीं रही अब। वहीं सामंथा रुथ पर्भु ने अब इसी बात को लेकर उन पर निशाना साधा है।
'लोगों के कान पर बाल कैसे उग आते हैं'
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गूगल पर सर्च किए गए एक सवाल का जवाब शेयर किया है। एक्ट्रेस ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें गूगल पर सवाल सर्च किया गया है कि लोगों के कान पर बाल कैसे उग आते हैं...इस क्वेरी सर्च के साथ गूगल ने पहला जो जवाब दिखाया है, उसमें लिखा है ऐसा शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ने के कारण होता है। सामंथा ने अपने फोन के स्क्रीनशॉट के साथ #iykwim लिखा है, इसका अंग्रेजी में मतलब होता है, 'इफ यू नो वॉट आई मीन यानी आपको पता है कि मेरा मतलब क्या है।

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा
वहीं सामंथा की इस इंस्टा स्टोरी के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग इसका सीधा मतलब चिट्टीबाबू के साथ जोड़ रहे हैं। दरअसल प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू के कान के बाल काफी लंबे हैं। सामंथा ने जो गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें लिखा है- जिन लोगों के कान के बाल उम्र के साथ लंबे हो जाते हैं, खासकर पुरुषों में ऐसा होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, ऐसा शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा के बढ़ने के कारण होता है।
शरीर में सेक्स की इच्छा बढ़ने लगती है
टेस्टोस्टेरोन को सामान्य भाषा में सेक्स हॉर्मोन कहा जाता है जो पुरुषों के शरीर मिलता है। इसकी मात्रा बढ़ने से शरीर में सेक्स की इच्छा बढ़ने लगती है। जबकि अगर शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है तो पुरुष चिड़चिड़े और गुस्सैल हो जाते हैं। हालांकि सामंथा ने अपनी स्टोरी में किसी का नाम नहीं लिथा लेकिन लोगों का इशारा प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू की तरफ ही जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications