'वो खाना नहीं बनाती' जब सामंथा रुथ प्रभु की एक्स सास ने की थी शिकायत, किया हैरान करने वाला खुलासा
Samatha Ruth Prabhu Amala Akkineni: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स पति नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली। अब जल्द ही वह शादी करने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसकी वजह एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक बार सामंथा की एक्स सास अमाला अक्किनेनी ने एक्ट्रेस को लेकर बड़ा खुलासा किया था।

बता दें कि, नागार्जुन की दो बार शादी हुई है। उनकी पहली पत्नी का नाम लक्ष्मी दग्गुबाती है जिससे नागा चैतन्य हुए। लक्ष्मी के बाद नागार्जुन ने अमाला अक्किनेनी से शादी की। एक इंटरव्यू के दौरान अमाला अक्किनेनी ने सामंथा रुथ प्रभु की शिकायत की थी औऱ बताया था कि एक्ट्रेस घर वालों के लिए खाना नहीं बनाती थीं।
अमाला ने कहा कि, 'सामंथा हमेशा से हमारे लिए बहू नहीं बल्कि बेटी की तरह है। यहां तक कि नागार्जुन भी उन्हें अपनी बेटी की तरह ही ट्रीट करते हैं। सामंथा परिवार के लोगों के लिए खाना नहीं बनाती हैं। घर में सारा खाना नागार्जुन बनाते हैं। यहां तक कि जब मैं भी खुद के लिए खाना नहीं बनाती हूं। जब नागार्जुन बनाते हैं तो उनकी मदद कर देती हूं।'
एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने खुलासा किया था नागा चैतन्य से तलाक से पहले वह बेबी प्लानिंग कर रही थीं। जिसके लिए उनका प्लान था कि वह कुछ वक्त के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगी। लेकिन महज 6 महीने में ही उनका नागा से तलाक हो गया। बता दें कि, साल 2021 में नागा और सामंथा अलग हो गए थे।
सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ अभिनेता वरुण धवन भी लीड रोल में दिखेंगे। इस सीरीज में दोनों की जोड़ी पहली बार देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu की फेक तस्वीरों पर मचा बवाल, फोटो देख भड़के फैंस, 30 यूजर्स के खिलाफ होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications