क्या Samantha Ruth Prabhu फिर से बनेंगी दुल्हन? एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर किया खुलासा

Samantha Ruth Prabhu Second Marriage: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2021 में जब से उनका मशहूर एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हुआ है तो नेटिजेन्स उन्हें अक्सर ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन अब द फैमिली मैन 2 की एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आ गईं।

दरअसल, हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इस बीच एक यूजर ने एक्ट्रेस से दूसरी शादी को लेकर वाल पूछा। यूजर ने लिखा, 'क्या आप दोबारा शादी करेंगी?' जिसका सामंथा ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा इस सवाल का जवाब देते हुए लिखती हैं कि, 'आंकड़ों के हिसाब से ये एक बुरा निवेश होगा।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने कुछ तलाक के आंकड़े भी साझा किए। फैन के इस सवाल का स्क्रीनशॉट उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस जवाब से ये तो तय है कि वह फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं और उनका शादी करने का कोई भी प्लान नहीं है।

आपको बता दें कि, सामंथा ने नागा चैतन्य को फिल्म ये माया चेसावे के बाद डेट करना शुरू किया। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और उन्होंने फिर शादी करने का फैसला किया। साल 2017 में कपल ने गोवा में शादी रचाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। ये खबर सुनने के बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था।

सामंथा से शादी टूटने के बाद नागा अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए। रिपोर्ट् के मुताबिक अब उनकी लाइफ में एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला आ गईं। दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों पर हैं। हालांकि नागा की तरफ से इस रिश्ते पर अब तक मुहर नहीं लगी। वहीं सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया है। वह जल्द ही वरुण धवन की सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+