काम से एक साल का ब्रेक ले रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, बीमारी के चलते हुई ऐसी हालत, अब अमेरिका में होगा इलाज
Samantha Ruth Prabhu: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी गंभीर बीमारी के चलते काफी परेशान चल रही हैं। आपको बता दें कि जल्द ही वह फिल्म 'कुशी' में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा भी दिखाई देंगे। वहीं सामंथा ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ अपनी आगामी अमेजन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि सामंथा रुथ प्रभु ने खुद बताया है कि वह अब एक साल का लंबा ब्रेक लेने जा रही हैं।
गत 13 जुलाई को सामंथा रुथ प्रभु ने कहा कि 'सिटाडेल' का हिंदी वर्जन एक ऐसा वेब शो होगा जिससे वह अपनी धमाकेदार वापसी की उम्मीद करती हैं क्योंकि वह ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस के अपने इलाज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए काम से एक साल के ब्रेक पर जा रही हैं। आपको बता दें कि इंग्लिश वेब सीरीज 'सिटाडेल' में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। अब इसी के हिंदी वर्जन में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी नजर आएगी।

सामंथा रुथ प्रभु ने काम से लिया ब्रेक
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म निर्माता जोड़ी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके और लेखिका सीता मेनन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए राज और डीके को कभी हार न मानने और उन्हें जीवन भर हौसला देने के लिए धन्यवाद दिया है। सुपरहिट हिंदी वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' सीजन 2 के बाद फिल्म निर्माता राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के साथ ये उनका दूसरा सहयोग है।
इंस्टाग्राम पर लोगों को बताई ये बात
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है- और ये #CitadelIndia का समापन है। जब आप जानते हैं कि क्या होने वाला है तो एक ब्रेक बिल्कुल भी बुरी बात नहीं लगती है। राज निदिमोरु और कृष्णा डीके...जिस परिवार के बारे में मुझे नहीं पता था कि मुझे उसकी जरूरत है। हर लड़ाई में मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद। अकेले लड़ाई करने और मुझे कभी भी हार न मानने वाला बनाने के लिए शुक्रिया। मैं दुनिया की किसी भी चीज से अधिक चाहती हूं कि आप सब मुझ पर गौरवान्वित महसूस करें। जीवन भर की भूमिका के लिए धन्यवाद.. यानी जब तक कि आप मुझे अगला लेटर न लिखें।
अमेरिका में होगा सामंथा रुथ प्रभु का इलाज
सामंथा रुख प्रभु के मैनेजर ने इंडयिन एक्सप्रेस को बताया है कि सामंथा एक साल तक किसी भी नए प्रोजेक्ट को एक्सेप्ट नहीं कर रही हैं क्योंकि वह अपनी ऑटोइम्यून बीमारी, मायोसिटिस के इलाज के लिए अमेरिका जाने वाली है। इस बीमारी के चलते मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और पूरे शरीर में बहुत दर्द होता है। सामंथा के मैनेजर ने कहा- अगर सामंथा की हालत में उम्मीद से पहले सुधार होता है, तो वह छह महीने के अंदर ही इंडिया वापस आ सकती हैं। हालांकि उन्होंने काम से एक साल का ब्रेक लिया है।
सामंथा को डॉक्टरों से मिली आराम करने की सलाह
सामंथा के मैनेजर ने कहा- साउथ कोरिया से इलाज करवा कर लौटने के बाद उनकी रिकवरी में पहले से ही अच्छी प्रगति देखी गई है। उनके डॉक्टरों ने इस समय सामंथा को अनिवार्य रूप से आराम करने की सलाह दी है। मैनेजर ने आगे बताया- सामंथा रुथ प्रभु आगामी 20 अगस्त के आसपास अमेरिका के लिए रवाना होंगी।












Click it and Unblock the Notifications