तमिल एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी ने पति से अलग होने के बाद ठुकराई 200 करोड़ रुपए की पेशकश

मुंबई, अक्टूबर 03। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 से फेमस हुईं सामंथा अक्किनेनी ने अपने पति नागा चैतन्य से अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों ने सहमति से ये फैसला किया है। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर दी है। सामंथा और चैतन्य के अलग होने की अटकलें पिछले कई महीनों से लगाई जा रही थी। आखिरकार शनिवार, 2 अक्टूबर को ये कपल एक-दूसरे से अलग हो गया। आपको बता दें कि दोनों के तलाक की खबरें पहली बार जुलाई में सामने आई थीं, जब सामंथा ने नागा चैतन्य को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। हालांकि उसके बाद से दोनों ने काफी दिनों तक तलाक की खबरों पर चुप्पी साधे रखी।

सामंथा ने ठुकराई 200 करोड़ रुपए की पेशकश

सामंथा ने ठुकराई 200 करोड़ रुपए की पेशकश

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सामंथा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि सामंथा को पहले 200 करोड़ रुपए से अधिक की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं चाहती थीं। 200 करोड़ रुपए की ये पेशकश नागा चैतन्य के परिवार की तरफ से की गई थी। आपको बता दें कि सामंथा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में से एक हैं।

अपने काम पर ध्यान दे रही हैं सामंथा

अपने काम पर ध्यान दे रही हैं सामंथा

सामंथा अक्किनेनी के कुछ करीबियों ने बताया है कि वो अभी अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि उनके लिए अभी ये सब करना इतना आसान नहीं है, लेकिन फिर भी वो अपने प्रोफेशन को निजी जिंदगी से अलग लेकर चल रही हैं। सामंथा चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी की समस्या का असर उनके आने वाले प्रोजेक्टस पर नहीं पड़नी चाहिए।

सामंथा ने इंस्टा पर की थी ये पोस्ट

सामंथा ने इंस्टा पर की थी ये पोस्ट

आपको बता दें कि सामंथा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा था, "हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का आधार थी, जो हमें विश्वास है कि आगे भी रहेगी। हम अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से इस कठिन समय में हमारा समर्थन करने और हमें आगे बढ़ने के लिए जरूरी प्राइवेसी देने का अनुरोध करते हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+