'सिल्वर गर्ल' चानू से मिलने के बाद ट्रोल हो रहे हैं सलमान खान, बोले लोग- 'हिरण डेविल के पीछे...'
मुंबई, 12 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक 2020 में इंडिया के लिए रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के फेवरेट एक्टर सलमान खान हैं। हाल ही में वो सलमान खान से मिली थीं, जिसकी तस्वीर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद से सलमान खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल ट्रोलर्स ने सलमान की तस्वीर में कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बाद से इंटरनेट पर सलमान हॉट टॉपिक बन गए हैं।

ट्रोल हो रहे हैं सलमान खान
दरअसल सलमान खान और मीराबाई चानू की तस्वीर में सलमान खान के गले में मणिपुरी स्टोल नजर आ रहा है, वो शायद चानू ने सलमान को गिफ्ट किया होगा लेकिन इस स्टोल में काले हिरण की तस्वीर बनी हुई है, जिसके बाद से लोग सलमान और काले हिरण को लेकर कमेंट करने लगे और इसी कारण देखते ही देखते सलमान खान ट्रोल हो गए।

'हिरण डेविल के पीछे, डेविल हिरण के पीछे.... टू मच फन'
कुछ लोगों ने लिखा है कि 'कुछ भी कर लो सलमान, काला हिरण तुम्हारा पीछा कभी नहीं छोड़ेगा।' तो कुछ लोगों ने ट्विटर पर लिखा है कि 'हिरण डेविल के पीछे, डेविल हिरण के पीछे.... टू मच फन', कुल मिलाकर इस वक्त सलमान, काला हिरण और वो स्टोल इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बना हुआ है।

मीराबाई चानू आपसे प्यारी मुलाकात
मालूम हो कि चानू से मिलने के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर मीराबाई चानू संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - 'सिल्वर मेडल विजेता के लिए शुभकामनाएं, मीराबाई चानू आपसे प्यारी मुलाकात, हमेशा शुभकामनाएं!'
यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा
जिसके बाद सलमान की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए चानू ने लिखा था- 'बहुत धन्यवाद सलमान खान सर। मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था।'

भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली प्रथम महिला
मालूम हो कि मीराबाई चानू ने ओलंपिक 2020 के भारोत्तोलन में में इंडिया के लिए रजत पदक जीता है।भारत के लिये भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली वे प्रथम महिला हैं।
'आप तो असली दबंग निकलीं'
इससे पहले जिस दिन चानू ने मेडल जीता था उस दिन स्पोर्ट्स लवर सलमान खान ने ट्विटर पर चानू को बधाई देते हुए कहा था, 'आज देश की सुपरस्टार बनने पर @mirabai_chanu को बधाई! आपने हमें गौरवान्वित किया है!! आप तो असली दबंग निकली! #Tokyo #TeamIndia"












Click it and Unblock the Notifications