'भाई का ध्यान किधर है?' इस विदेशी हसीना पर दिल हार बैठे सलमान खान, वीडियो देख फैंस ने लिए मजे
Kim Kardashian Salman Khan: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस ग्रैंड वेडिंग में देश ही नहीं बल्कि विदेश की भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड हस्तियों में खूब मस्ती की थी। लेकिन इस शादी में जिस एक्टर ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वो हैं सलमान खान। हाल ही में उनकी ऐश्वर्या राय के साथ एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें दोनों साथ में पोज करते हुए दिखे। जो कि एआई द्वारा क्रिएट की गई थी।

ऐश्वर्या राय के साथ वायरल हुई फोटो के बाद अब सलमान खान की अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन के साथ का वीडियो काफी चर्चा में है। जिसमें देखा जा सकता है कि किम मेहमानों से घिरे हुई हैं। वह अपनी कुर्सी पर बैठी हैं और अंबानी परिवार से मिलते समय सलमान खान किम को जिस तरह देख रहे हैं वो कैमरे में कैद हो गया।
रेडिट यूजर द्वारा शेयर किया गए इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई का ध्यान किधर है? एक ने लिखा, "किम-सलमान वह जोड़ी है जिसके लिए हम तैयार नहीं हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "सलमान भाई 4k में पकड़े गए।" एक यूजर ने लिखा, 'लगता है सलमान भाई को किम बिल्कुल पसंद नहीं आई।'
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। जिसे फैंस द्वारा मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे। एक्टर इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी। फैंस को सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications