Salman Khan: कई अफेयर के बाद भी क्यों नहीं हुई 'सिकंदर' सलमान खान की शादी? पिता ने खोल दी सारी पोल-पट्टी
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक हैं सलमान खान
सलमान खान की ये फिल्म आगामी 28 मार्च 2025 यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में भाईजान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे। आपको बता दें कि सलमान खान असल जिंदगी में भी काफी रोमांटिक रहे हैं। उनकी कई गर्लफ्रेंड्स रही हैं लेकिन वह अब तक शादी नहीं कर पाए हैं।

कब शादी करेंगे सलमान खान?
59 की उम्र हो जाने के बाद भी सलमान खान अब तक कुंवारे हैं। इस दौरान उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन पर रोमांस किया है, लेकिन असल जिंदगी में 'भाईजान' पूरी तरह से सिंगल हैं और बैचलर टैग के साथ घूमते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि सलमान खान अब कब शादी करेंगे।
पिता सलीम खान ने शादी को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
-वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान ने भी कई बार अपने बेटे की शादी को लेकर तरह तरह की बातें कही हैं। सुपरस्टार के पिता ने एक बार इस बारे में खुलासा किया था कि सलमान खान अब तक सिंगल क्यों हैं। उन्होंने इसके पीछे का बड़ा राज खोला था।
-कुछ दिनों पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका बेटा न सिर्फ एक शानदार एक्टर है बल्कि एक अच्छा इंसान भी है लेकिन कुछ बातों के चलते 59 साल की उम्र तक वह शादी नहीं कर पाया है।
'सलमान खान हर लड़की में अपनी मां को ढूंढते हैं'
-सलीम खान की मानें तो सलमान खान हर लड़की में अपनी मां सलमान खान को ढूंढने लगते हैं। सलीम खान ने इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान अपने लिए ऐसी दुल्हनिया चाहते हैं जो बिल्कुल उनकी मां की तरह घर और परिवार को संभाल सके। ऐसा आज के जमाने में संभव नहीं है।
-सलीम खान ने आगे कहा था- आज की लड़कियां आर्थिक रूप से स्ट्रॉन्ग हैं और प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेसफुल भी हैं। ऐसे में कोई भी घर पर नहीं रहना चाहेगा और ये बात सलमान को सझनी होगी नहीं तो वो आजीवन कुंवारा ही रह जाएगा।
सलमान खान के सीरियस रिलेशनशिप
आपको बता दें कि सलमान खान का नाम सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। वह इन सभी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन शादी नहीं कर पाए।
सलमान खान की विरोधाभासी सोच
-वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान के मुताबिक उनके बेटे की गर्लफ्रेंड को भी उसके करियर गोल्स से दूर नहीं किया जाना चाहिए। वहीं सलमान को लगता है कि शादी के बाद उनकी पत्नी को घर संभालना चाहिए। सलीम खान ने ये भी खुलासा किया था कि सलमान खान की शादी नहीं होने का कारण उनकी विरोधाभासी सोच भी थी।
-सलीम खान ने कहा कि सलमान खान ज्यादातर उन हीरोइनों की ओर अट्रैक्ट होते हैं जिनके साथ वह काम करते हैं, जो करीबी माहौल में काम करती हैं और अच्छी दिखती हैं। हालांकि, चीजें तब बदल जाती हैं जब वह अपने करियर को लेकर सतर्क हो जाते हैं और लाइफ में अपने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications