Sikandar Ticket Price: सिकंदर की टिकट के दाम देख मुंह से निकल जाएगा 'अरी मोरी मइया', जानिए महानगरों का हाल
Sikandar Ticket Price: सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सलमान भी इस फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। मेकर्स भी चाहते हैं कि फिल्म का बज जबरदस्त बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
भले ही एडवांस बुकिंग फीकी हो, लेकिन सिकंदर का बज काफी बना हुआ है। फिल्म की रिलीज में 2 दिन बचे हुए हैं। ऐसे में फिल्म की टिकट के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। महानगरों में फिल्म की टिकट के दाम 2000 रुपये के पार भी पहुंच गया है।

दिल्ली की बात करें तो यहां साकेत स्थित एक मॉल में सिकंदर की वीआईपी टिकट का दाम 800 रुपये है। वहीं, नोएडा के एक मॉल में इसी फिल्म की टिकट की कीमत 1000 रुपये है। ये दाम सुबह के शोज के हैं। वहीं, शाम के शोज में रिक्लाइनर सीटों के दाम 1400 रुपये तक पहुंच रहे हैं। मुंबई के सिनेमाघरों में शाम के शोज में रिक्लाइनर सीट के दाम 700 रुपये हैं। अगर आप इसी फिल्म को 'डायरेक्टर कट' या 'लक्स' में देखना चाहते हैं तो आपको 2200 रुपये की टिकट खरीदनी होगी। दिल्ली में इसके लिए 1900 रुपये खर्च करने होंगे। सलमान खान का क्रेज भले ही हो, लेकिन इन दामों की वजह से फिल्म की कमाई पर भी असर हो सकता है। हालांकि देखना है कि सिनेमाघरों को सलमान खान के स्टारडम का कितना फायदा मिलता है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट की माने तो सिकंदर की अभी तक 1.36 लाख टिकट बुक हुए हैं। इसमें 2D के लिए 136274 टिकट और IMAX 2D के लिए 423 टिकट बुक हुए हैं। इंडिया में फिल्म की अभी तक 3.98 करोड़ रुपए की टिकट बिकीं हैं। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये कलेक्शन 9.31 करोड़ रुपए हो गया है। सिकंदर के अधिक शो महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हैं। मेकर्स को भी इन्हीं स्टेट्स से सबसे ज्यादा कमाई की उम्मीद भी है। भले ही सिकंदर को रिलीज होने में अभी 2 दिन हैं। लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग जिस हिसाब से चल रही है, वो चिंता का विषय है। बता दें, सलमान की पिछली फिल्म टाइगर 3 भी एडवांस बुकिंग के मामले में आगे थी।












Click it and Unblock the Notifications