टाइगर-3 के सेट से सलमान खान ने भतीजे निर्वाण के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा कुछ खास

टाइगर -3 के सेट से सलमान खान ने भतीजे निर्वाण के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा कुछ खास

मॉस्को, 28 अगस्त: फिल्म एक्टर सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों रूस में अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। रूस में सलमान खान के साथ उनके भतीजे, सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी मौजूद हैं। जो इस फिल्म से निर्देशन के गुर सीख रहे हैं। सलमान खान ने टाइगर 3 के सेट से निर्वाण के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।

तस्वीर शेयर कर लिखा- चाचा भतीजा

तस्वीर शेयर कर लिखा- चाचा भतीजा

सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सोहेल खान के बेटे निर्वाण के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाचा भतीजा.. फोटो में दोनों काफी स्टाइलिश अंदाज में टहलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सलमान खान व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू टॉर्न डैनिम में हैं और उन्होंने कैप लगा रखी है। वहीं निर्वाण ग्रे टी शर्ट ब्लैक जैकेट और कार्गो पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रही है चाचा भतीजे की तस्वीर

वायरल हो रही है चाचा भतीजे की तस्वीर

टाइगर 3 के सेट से निर्वाण और सलमान खान की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इससे पहलेभी इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। 'टाइगर 3' इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म'एक था टाइगर'' 2012 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' 2017 में रिलीज हुई थी। अब टाइगर 3 बन रही है। टाइगर 3 में निर्वाण सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रहे हैं। 22 साल के निर्वाण सोहेल खान और सीमा खान के बेटे हैं। निर्वाण के पिता सोहेल भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं उनकी मम्मी सीमा फैशन डिजाइनर हैं।

शाहरुख खान और फराह कर रहे थे 'मैं हूं ना' गाने पर डांस, तभी फराह ने कर दिया किस, वीडियो

इन फिल्मों में भी काम कर रहे सलमान

इन फिल्मों में भी काम कर रहे सलमान

सलमान खान आखिरी बार इस साल ईद पर आई फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिखाई दिए थे। जो कि कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी थी। सलमान खान 'टाइगर 3' की शूटिंग इन दिनों रूस में चल रही है। इसके अलावा सलमान खान 'किक 2', 'अंतिमः द फाइनल' और 'कभी ईद कभी दिवाली' नाम की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+