Salman Khan Security: धमकियों के बीच सलमान खान ने उठाया बढ़ा कदम, गैलेक्सी अपार्टमेंट में होगा बदलाव
Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लगातार लॉरेंस गैंग से धमकी मिल रही है। इस बीच एक्टर के मुंबई स्थित घर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें कुछ लोग सलमान के घर के बाहर दीवार पर मरम्मत करते नजर आए।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने एक बार फिर अपनी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि इस चीज को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई कि आखिर एक्टर को ये कदम क्यों उठाना पड़ा। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने से फैंस काफी चिंता में आ गए।

सुरक्षा बढ़ाने की यह खबर उस वक्त आई है जब सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में, सलमान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। बाद में यह सामने आया कि इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग था, क्योंकि गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
ये भी पढ़ें: 'Karan Arjun' को सता रहा हिरण का भूत! Shah Rukh रील में बोलकर आए, Salman ने रियल में शिकार कर डाला?
इसके बाद, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भी इस गैंग से एक संदेश मिला था, जिसमें सलमान की "माफी" के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। संदेश में यह भी धमकी दी गई थी कि अगर यह मांग पूरी नहीं की गई, तो सलमान का हाल बाबा सिद्धीकी जैसा होगा, जिन्हें 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में गोली मार दी गई थी।
इन घटनाओं के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और मजबूत किया गया। अक्टूबर 2024 में, अभिनेता ने एक बुलेटप्रूफ निसान पैट्रोल SUV खरीदी, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है, और इसे सीधे दुबई से मुंबई मंगवाया गया। इसके अलावा, बिग बॉस 18 के सेट्स पर भी सुरक्षा उपाय लागू किए गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान की सुरक्षा टीम में आठ से दस अतिरिक्त हथियारबंद अधिकारी जोड़े गए, और मुंबई पुलिस ने उनके घर पर एक विशेष कमांड सेंटर भी स्थापित किया।
वहीं, सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगले प्रोजेक्ट 'सिकंदर' में नजर आएंगे। जो साजिद नाडियाडवाला और ए.आर. मुरुगदोस द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शर्मन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Salman Khan और संगीता बिजलानी की शादी का सामने आया सच, एक्ट्रेस ने कहा, 'ये झूठ तो नहीं है'












Click it and Unblock the Notifications